नवादा : जिले में संचालित मनरेगा योजना में लगातार मिल रही तमाम साक्ष्यों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से अधिकारियों की मिलीभगत से राशि की हेराफेरी से इंकार नहीं किया जा सकता। आश्चर्य यह कि एक तो जांच होती नहीं, अगर जांच में गवन की पुष्टि हुई तब भी कार्रवाई नहीं होने से भ्रष्टाचारियों का मनोबल सातवें आसमान पर है।

ताजा मामला मेसकौर प्रखंड तेतरिया पंचायत शेखोवारा कोयली आहर सफाई का का है। ग्रामीणों राजेश कुमार व अन्य की शिकायत पर उप विकास आयुक्त ने मामले की जांच की जिम्मेदारी सहायक परियोजना पदाधिकारी, नवादा, संजय कुमार सिन्हा को सौंपी थी। उन्होंने जांचोपरांत में योजना में फर्जी कार्य की पुष्टि करते हुए संबंधित पर कार्रवाई की अनुसंशा दिनांक 11/08/26 को उप विकास आयुक्त को समर्पित की।
प्रतिवेदन के समर्पित किये करीब ढाई महीने व्यतीत होने के बावजूद कार्रवाई शून्य रहने से मामले को रफा-दफा की संभावना व्यक्त की जा रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री समेत तमाम अधिकारियों को आवेदन देकर गवन के दोषी संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
भईया जी की रिपोर्ट

