By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस टीम पर हमला, सिपाही जख्मी; 100 अज्ञात समेत तीन पर प्राथमिकी 

Swatva
Last updated: October 22, 2026 12:33 pm
By Swatva 1 View
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसूत गांव में पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। घटना में सिपाही विकास कुमार जख्मी हो गए। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपितों समेत करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 19 अक्टूबर की बतायी जा रही है।

Contents
मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिसपुलिस टीम को घेरकर हमला करने का आरोपतीन लोगों को किया नामजदअतिरिक्त बल ने पुलिसकर्मियों को निकाला
- Advertisement -

मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

पुलिस के अनुसार, बाघीबरडीहा मार्केट के पास कुछ लोगों के साथ मारपीट किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दोसूत गांव के करीब 20 लोगों ने बाघी निवासी इम्तियाज उर्फ लड्डू मियां, पिता स्व. यूनूस मियां और अन्य लोगों के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि दुर्गा पूजा के दौरान माहौल बिगाड़ने की नीयत से मारपीट करने के बाद सभी दोसूत गांव की ओर भाग गए।

पुलिस टीम को घेरकर हमला करने का आरोप

इसी मामले में पूछताछ और जांच के लिए पुलिस टीम दोसूत गांव पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, वहां करीब 100 लोगों ने टीम को घेर लिया और हमला कर दिया। इस दौरान सिपाही विकास कुमार के साथ मारपीट की गई, जिसमें वे जख्मी हो गए।

तीन लोगों को किया नामजद

मामले में सत्री सिंह और कक्कू सिंह, दोनों पिता सुभाष सिंह, तथा अमन कुमार, पिता पिंटू सिंह, सभी निवासी दोसूत गांव को नामजद किया गया है। आरोप है कि तीनों ने सिपाही विकास कुमार के साथ जान मारने की नीयत से मारपीट की।

- Advertisement -

अतिरिक्त बल ने पुलिसकर्मियों को निकाला

घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद घिरे पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल सिपाही को वारिसलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला करना और सरकारी कार्य में बाधा डालना गंभीर अपराध है।‌मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। बता दें इसके पूर्व भीकमपुरा बेलदरिया गांव में नरहट पुलिस टीम पर हमला किया जा चुका है।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मां दुर्गा की विदाई पर महिलाओं ने खेली सिंदूर होली, बंगाली परंपरा की दिखी झलक
बिहारी समाज
STET, बदली, परीक्षा, तिथि, 4 नवंबर, 21 को, बीएसईबी
STET की 4 नवंबर वाली परीक्षा अब 21 को, इस कारण बदल गई डेट
देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
नवगछिया, दंपती, मर्डर, चाय, दुकान
नवगछिया में चाय दुकान में सो रहे दंपती की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज
प्रतिमा विसर्जन के पूर्व डीएम-एसपी ने लिया विसर्जन स्थल का जायजा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मां दुर्गा की विदाई पर महिलाओं ने खेली सिंदूर होली, बंगाली परंपरा की दिखी झलक
बिहारी समाज
STET, बदली, परीक्षा, तिथि, 4 नवंबर, 21 को, बीएसईबी
STET की 4 नवंबर वाली परीक्षा अब 21 को, इस कारण बदल गई डेट
देश-विदेश बिहारी समाज शिक्षा
नवगछिया, दंपती, मर्डर, चाय, दुकान
नवगछिया में चाय दुकान में सो रहे दंपती की गोली मारकर हत्या
अपराध बिहारी समाज
प्रतिमा विसर्जन के पूर्व डीएम-एसपी ने लिया विसर्जन स्थल का जायजा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

मां दुर्गा की विदाई पर महिलाओं ने खेली सिंदूर होली, बंगाली परंपरा की दिखी झलक

नवादा : नगर के रेलवे कॉलोनी और पुरानी कचहरी रोड स्थित दुर्गा पूजा…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रतिमा विसर्जन के पूर्व डीएम-एसपी ने लिया विसर्जन स्थल का जायजा

नवादा : नगर क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन…

By Swatva
बिहारी समाज

किन्नर समाज की अनूठी पहल, दुर्गापूजा पर भंडारे में श्रद्धालुओं को कराया भोजन

नवादा : जिले में दुर्गापूजा के दौरान किन्नर समाज ने सेवा और…

By Swatva
बिहारी समाज

अधिकारियों व यंग ब्रिगेड के सदस्यों ने एक दूसरे को किया सम्मानित

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार खुरी पुल के पास…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?