नवादा : नगर क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन आज किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम रवि प्रकाश एवं एसपी अभिनव धीमान ने कादिरगंज स्थित सकरी नदी, सूर्य मंदिर, शोभ मंदिर आदि स्थानों पर बनाए गए विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।

वहीं, अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित विसर्जन संपन्न कराने को लेकर तत्पर है।
भईया जी की रिपोर्ट
