नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार खुरी पुल के पास यंग बिग्रेड के तत्वाधान में राजीव कुमार बॉबी के नेतृत्व में चौक विश्वकर्मा जी के निकट सभी कार्यकर्ताओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमन मुरारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार एवं सब इंस्पेक्टर राजन कुमार को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। दूसरी ओर यंग बिग्रेड के सदस्यों के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं सब इंस्पेक्टर को अंग वस्त्र पहनाकर मुख्तार वारसी, प्रभाकर वर्मा, गुड्डू वर्मा, संजीव कुमार, शिवम राज के द्वारा सम्मानित किया।

अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष ने अकबरपुर वासियों से अपील की अकबरपुर अब काफी आगे बढ़ चुका है और अकबरपुर का मिसाल पुर जिला और बिहार प्रांत में गंगा जमुना तहजीब के लिए और अच्छे कार्यों के लिए किया जाएगा। हर्षोल्लास पूर्वक आज माता रानी का विदाई कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। उपस्थित राजीव कुमार बॉबी, संजीव कुमार, गुड्डू कुमार वर्मा, मुख्तार वारसी ने समस्त प्रशासनिक पदाधिकारीयों को आश्वस्त किया कि पुरानी बातों को भूलते हुए हम लोग काफी आगे बढ़ चुके हैं और आज माता रानी का विदाई हर्षोल्लाह पूर्वक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।
भईया जी की रिपोर्ट
