नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के अमावां गांव के शिवालय में प्रेमी जोड़े ने शादी रचा एक बार फिर समाज व परिवार को संदेश दिया है। सिरदला के युवक और थाली थाना क्षेत्र की युवती ने एक-दूसरे का हाथ थाम अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत की। आज के भौतिक युग में युवा व युवतियां अपने मां बाप की खुशी के बजाय अपनी खुशी देखा करते हैं। आपसी सहमति होते ही घर से भागकर किसी धार्मिक स्थल पर दोनों एक दूसरे का हाथ थाम लेते हैं। दिनों दिन इस प्रकार की घटनाओं में वृद्धि होती जा रही है।
अब जब एकबार फिर अमांवा शिवालय में प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे का हाथ थामा तो किसी को कोई आश्चर्य नहीं हुआ। यहां तक इसके पूर्व भारी संख्या में गांव के स्त्री-पुरुष न केवल शामिल होते थे बल्कि युगल जोड़ी को आशिर्वाद देते थे, लेकिन इस बार किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। कारण स्पष्ट है पहले एकाध लोग ऐसा करते थे, लेकिन अब तो प्रतिदिन कहीं न कहीं इस प्रकार की सूचना मिलने लगी है, फिर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता।
भईया जी की रिपोर्ट
