नवादा : सेवा ही सर्वोपरि की भावना हो और दिल में जज़्बात हो तो छोटा से छोटा काम भी बड़ा बन जाता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार के मुन्ना फर्नीचर संचालक कारु ने। सप्तमी से महाप्रसाद वितरण आरंभ किया तो उसे पानी की याद आ गयी। आमतौर पर मेला घूमने के बाद हर किसी को पानी की आवश्यकता होती है। बाजार से लेकर मेला स्थल तक खाने से से लेकर चाट नाश्ता तो मिल जाता है, लेकिन प्यासे को पानी नहीं मिलता। ऐसे में पानी के लिए मेला घूमने वालों के साथ सर्वाधिक परेशानी छोटे छोटे बच्चों को होती है।

अकबरपुर बाजार में सार्वजनिक चापाकलों की बारी कमी है। यहां तक प्रखंड सह अंचल परिसर तक चापाकल नहीं है। ऐसे में जाऊं तो जाऊं कहां की समस्या सामने आ जाती है। संपन्न लोग तो बोतल बंद पानी खरीद अपनी प्यास बूझा लेते हैं लेकिन मेहनत मजदूरी कर क्या कर किसी तरह त्योहार मनाने वालों के लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं। फिर अगर कोई पानी मुफ्त में पानी वह भी ठंडा पीला रहा हो तो वहां भीड़ उमड़नी स्वाभाविक है। सो तकरीबन सौ से अधिक गैलन पानी का वितरण कर अकबरपुर बाजार में नये अध्याय का शुभारंभ कर दी जिसकी चर्चाओं का बाजार गर्म है।
भईया जी की रिपोर्ट
