By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

खदानों में काम करने वाले के लिए बनाया स्मार्ट हेलमेट, टेक स्पार्क 2026 में मिला पहला स्थान

Swatva
Last updated: October 10, 2026 5:05 pm
By Swatva 5 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : पॉलिटेक्निक कॉलेज नवादा में संस्थान के स्टार्टअप सेल के तत्वावधान में टेक स्पार्क 2026 हैकाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें पॉलिटेक्निक कॉलेज नवादा, औरंगाबाद और अस्थावां के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी रचनात्मकता, समस्या समाधान की क्षमता और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना था।

Contents
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया तकनीकी प्रोटोटाइपस्मार्ट वर्कर हेलमेट प्रोजेक्ट को मिला पहला स्थानरोबोटिक मेडिसिन प्रोवाइड प्रोजेक्ट दूसरे स्थान परविजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानितविद्यार्थियों को तकनीकी और व्यावहारिक मार्गदर्शनप्राचार्य ने बतायी नवाचार और उद्यमिता की अहमियतस्टार्टअप और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर
- Advertisement -

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया तकनीकी प्रोटोटाइप

हैकाथॉन में विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी समस्याओं के समाधान पर आधारित नवीन प्रोटोटाइप प्रस्तुत किया । प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपने विचारों को तकनीकी मॉडल के रूप में पेश किय। आयोजन के जरिए उन्हें व्यावहारिक समस्याओं की पहचान करने और उनके समाधान विकसित करने का अवसर मिला।

स्मार्ट वर्कर हेलमेट प्रोजेक्ट को मिला पहला स्थान

प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक नवादा की टीम एक्वा एलुमिना ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम ने खदानों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सेंसर आधारित स्मार्ट वर्कर हेलमेट फॉर माइन वर्कर्स परियोजना प्रस्तुत की। प्रोजेक्ट का उद्देश्य खदानों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा से जुड़ी जरूरतों के लिए तकनीकी समाधान विकसित करना है।

रोबोटिक मेडिसिन प्रोवाइड प्रोजेक्ट दूसरे स्थान पर

राजकीय पॉलिटेक्निक अस्थावां की टीम एक्स स्पार्क ने रोबोटिक मेडिसिन प्रोवाइड परियोजना के लिए दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, राजकीय पॉलिटेक्निक नवादा की टीम इन्नोवेटिव डेवलपमेंट ने लो कॉस्ट मशीन फॉर प्लेट्स परियोजना के लिए तीसरा पुरस्कार हासिल किया।

- Advertisement -

विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मौके पर विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सहायक निदेशक प्रो. प्रेरणा राय और सहायक निदेशक प्रो. प्रणव विभागीय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. शुभेंदु अमित, राजकीय अभियंत्रण संस्थान से जुड़े प्रतिनिधि, मौजूद थे।

विद्यार्थियों को तकनीकी और व्यावहारिक मार्गदर्शन

मुख्य अतिथि प्रो. शुभेंदु अमित ने विद्यार्थियों को तकनीकी, व्यावहारिक और नवाचार संबंधी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचारों को उपयोगी तकनीकी उत्पादों और व्यावहारिक समाधानों में बदलने के लिए प्रेरित किया। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने और तकनीकी सोच विकसित करने का अवसर मिलता है।

- Advertisement -

प्राचार्य ने बतायी नवाचार और उद्यमिता की अहमियत

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में नवाचार और उद्यमिता की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान हासिल करना नहीं , बल्कि वास्तविक जीवन की समस्याओं को पहचानकर उनके व्यावहारिक समाधान विकसित करना है।

स्टार्टअप और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर

प्राचार्य के अनुसार, इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को स्वरोजगार, स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। टेक स्पार्क 2026 जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी कल्पनाओं को प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने और उन्हें दूसरों के सामने प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करता है।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, Nawada news, नवादा, पॉलिटेक्निक कॉलेज, स्टार्टअप सेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

वामन ज्ञान है युद्ध का समाधान
मंथन विचार
चोरी की बाइक पर दूसरे वाहन का नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा
बिहारी समाज
स्वास्थ्य मंत्री के नवादा आगमन को ले राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य की अध्यक्षता में बैठक 
बिहारी समाज
चोरी के आरोप में नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

वामन ज्ञान है युद्ध का समाधान
मंथन विचार
चोरी की बाइक पर दूसरे वाहन का नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा
बिहारी समाज
स्वास्थ्य मंत्री के नवादा आगमन को ले राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य की अध्यक्षता में बैठक 
बिहारी समाज
चोरी के आरोप में नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

चोरी की बाइक पर दूसरे वाहन का नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा

नवादा : जिले के पकरीबरावां क्षेत्र में दूसरे वाहन का नंबर प्लेट लगाकर…

By Swatva
बिहारी समाज

स्वास्थ्य मंत्री के नवादा आगमन को ले राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य की अध्यक्षता में बैठक 

नवादा : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के 13 अक्टूबर को नवादा आगमन…

By Swatva

चोरी के आरोप में नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

नवादा : जिले में चोरी के आरोप में एक नाबालिग को खंभे…

By Swatva
आरा, हार्डवेयर, कारोबारी, हत्या, सिर, मारी गोली
अपराध

आरा में हार्डवेयर कारोबारी को सिर में सटाकर मारी गोली, बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे

आरा में आज शनिवार की सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?