नवादा : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के 13 अक्टूबर को नवादा आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक गोविंदपुर में आयोजित की गयी। राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातून के आवास पर हुई बैठक में कार्यक्रम सफल बनाने के लिए तन मन धन से जुड़ने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं का मानन था कि पहली बार जदयू नेता सह भावी मुख्यमंत्री वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री का आगमन जिले के लिए शुभ संकेत है।

ऐसे में गोविंदपुर की भागीदारी अन्य प्रखंडों की अपेक्षा सर्वाधिक होने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा। अपने संबोधन में अफरोज ने कहा कि माननीय नेता नीतीश कुमार का देन है कि आज गोविंदपुर सकरी नदी पर पुल का निर्माण कार्य जोरों पर है। इससे न केवल गोविंदपुर व रोह प्रखंड के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने स्वागत की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष समेत सभी पंचायत अध्यक्ष व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट
