By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन

Swatva
Last updated: October 2, 2026 7:11 pm
By Swatva 8 Views
Share
5 Min Read
SHARE

-विशेष ग्राम सभा में सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा

नवादा : निदेशक-सह-परियोजना निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना के निदेश के आलोक में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।इसी क्रम में नवादा सदर प्रखंड के सोनसिहारी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में उप विकास आयुक्त,नवादा श्री शम्भू शरण पांडेय की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

इस दौरान पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत People’s Plan Campaign 2026-27 एवं Reform Utsav के अंतर्गत ग्राम सभा को अधिक सहभागी, जानकारीपूर्ण एवं नागरिक-केंद्रित बनाने पर जोर दिया गया। ग्रामवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नागरिक-केंद्रित सुधारों की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनते हुए स्थानीय प्राथमिकताओं को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) से जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।

People’s Plan Campaign 2026-27 के तहत “सबकी योजना, सबका विकास” की भावना के अनुरूप ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। ग्राम सभा में ग्रामीणों से उनकी स्थानीय आवश्यकताओं, समस्याओं एवं विकास संबंधी प्राथमिकताओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए गए तथा उन्हें पंचायत की विकास योजना में शामिल करने की दिशा में चर्चा की गई।

Reform Utsav के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नागरिक-केंद्रित सुधारों के संबंध में ग्रामीणों को सरल भाषा में जानकारी दी गई। इस दौरान योजनाओं के संबंध में मुख्य रूप से बताया गया कि योजना क्या है, इससे नागरिक को क्या लाभ मिलेगा तथा नागरिक इस लाभ को कैसे प्राप्त कर सकता है। ग्रामीणों को उपलब्ध योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

- Advertisement -

ग्राम सभा में OSR, Convergence, VB-G RAM G संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के समन्वय के माध्यम से स्थानीय विकास को गति देने एवं ग्राम पंचायत विकास योजना को अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, लघु जल संसाधन विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आदि विभगों के पदाधिकारियों/कर्मियों ने संबंधित विभागों के योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही VB-G RAM G, Lakhpati Didis, SVAMITVA, Jal Jeevan Mission, Swachh Bharat Mission (Grameen), PMGKAY, ONORC, DILRMP, Watershed Development तथा Jal Sanchay Jan Bhagidari आदि विषयों के संबंध में भी चर्चा की गई।

- Advertisement -

विशेष ग्राम सभा में नशामुक्त भारत के संदेश को भी प्रमुखता से शामिल किया गया। ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सामुदायिक सहभागिता का आह्वान किया गया। बच्चों एवं युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशे के कारण परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। पंचायत स्तर पर “Say No to Drugs” एवं नशामुक्ति संबंधी संदेशों के प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया।

इसके साथ ही स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत स्वच्छता एवं हरित पहल से संबंधित विषयों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। स्वच्छता, श्रमदान, कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। Solid Waste Management (SWM) Rules, 2026 के संबंध में जानकारी देते हुए कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित पंचायत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण को बढ़ावा देने तथा पंचायतों को स्वच्छ एवं हरित बनाने में नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही प्रतिभागियों को MyGov पोर्टल के माध्यम से स्वच्छता शपथ दिलाने की पहल की गई।

भईया जी की रिपोर्ट 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गांधी जयंती पर विद्यालय में लटके रहे ताले 
बिहारी समाज
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अंतर-पीढ़ी बंधन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
बिहारी समाज
जदयू ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर पर किया 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन
बिहारी समाज
210 लीटर देशी शराब बरामद
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गांधी जयंती पर विद्यालय में लटके रहे ताले 
बिहारी समाज
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अंतर-पीढ़ी बंधन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
बिहारी समाज
जदयू ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर पर किया 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन
बिहारी समाज
210 लीटर देशी शराब बरामद
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
गया, रेप, हत्या, गूंगी, विधवा, नग्न, शव
अपराध

गया में गूंगी विधवा की रेप के बाद हत्या, नग्न हालत में कमरे में पड़ा ​मिला शव

गयाजी से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई जिसमें एक गूंगी विधवा…

By Amit Dubey
गंडक, तटबंध, टूटा, गोपालगंज, सारण, बाढ़
देश-विदेश

चंपारण के बाद अब गोपालगंज और सारण में टूटा तटबंध, थम नहीं रहा गंडक का कहर

पश्चिम चंपारण और शिवहर—मुजफ्फरपुर में तबाही के बाद अब गंडक नदी ने…

By Amit Dubey
पटना, कोचिंग, छात्राएं, छेड़खानी, मारपीट, CCTV, मनचले
अपराध

पटना में कोचिंग से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट, CCTV में दिखे मनचले

बिहार में हैवानों की करतूतें थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

बिहार MLC चुनाव : अब BJP ने भी 4 सीटों पर उतारा विप चुनाव लड़ाका

पटना : बिहार की आठ सीटों (चार शिक्षक निर्वाचन और चार स्नातक…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?