नवादा : कहते हैं जब बाजार ही सुरक्षित न हो तब फिर ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा की बात ही बेमानी है। ऐसे में पुलिस गश्त की बात ही बकवास करार दिया जाय तो कोई आश्चर्य नहीं। वैसे भी जिले में चोरी, हत्या, दुष्कर्म, बालू व दारु का बोलबाला है। अपराध व अपराधी बेलगाम हो पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।
ताज़ा मामला जिले के गोविंदपुर बाजार का है। अज्ञात चोरों ने दक्षिण बिहार मध्य बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा संचालित सीएसपी संचालक दुकान का दिवाल काट वहां रखे नकदी करीब एक लाख 75 हजार रुपए नकदी ले जाने में सफल रहा। चोरी का पता सुबह आसपास के दुकानदारों को तब चला जब वे अपने अपने प्रतिष्ठान को खोलने पहुंचे।
तत्काल सूचना संचालक विक्रम कुमार को दी। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी। लेकिन एक कहावत है “अब पछताये होत क्या? जब चिड़ियां चुग गई खेत”। पुलिस भी अब क्या कर लेगी? सिवाय यह कहने की मामले की जांच की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट