-अफरोजा ने किया जीविका दीदियों को संबोधित
नवादा : जिला में जीविका दीदियों का “20 साल बेमिसाल — नीतीश संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम को बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी , नवादा की विधायक विभा देवी , एमएलसी अशोक यादव, राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन एवं जदयू जिला अध्यक्ष राज किशोर दांगी ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में जीविका दीदियों की सहभागिता रही एवं उनके कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी सशक्तिकरण और विकास की दिशा में कार्य करने का संदेश दिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट

