नवादा : जिले के रजौली प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय अमावां पश्चिमी में गांधी जयंती के दिन स्कूल बंद मिला। विद्यालय परिसर में ताला लटका था और प्रधानाध्यापिका समेत सभी 14 शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित पाए गए।

दूसरी ओर इसी परिसर में संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरियापुर में शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे तथा गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। ग्रामीणों ने विद्यालय की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रधानाध्यापिका से स्कूल बंद रहने को लेकर पूछे जाने पर स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि 2 अक्टूबर को स्कूल बंद रखने का प्रावधान नहीं था। साक्ष्य मिलने के बाद संबंधित शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस जारी कर जांच के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट

