By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सहयोग शिविर के माध्यम से आमजनों को मिल रहा त्वरित समाधान : जिला पदाधिकारी

Swatva
Last updated: June 17, 2026 1:44 pm
By Swatva 36 Views
Share
3 Min Read
SHARE

-गोविन्दपुर में सीओ के विरुद्ध उपस्थित लोगों का फूट पड़ा गुस्सा

नवादा : जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत में बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जिले के विभिन्न पंचायतों एवं वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा “सहयोग पोर्टल” प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें एवं आवेदन ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु 30 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं तत्परता के साथ आमजनों की समस्याओं का समाधान करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंच सके।

शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा राशन कार्ड सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र लाभुकों के बीच वितरित किया गया। कार्यक्रम के क्रम में जिला पदाधिकारी ने भगवानपुर पंचायत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पंचायत भवन परिसर स्थित पोखर का निरीक्षण किया तथा उसके जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए योजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

जिले के अन्य प्रखंडों एवं नगर निकायों में भी सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया।वारिसलीगंज के कुटरी, सिरदला प्रखंड के बांधी, गोविंदपुर के बुधवारा, नारदीगंज के परमा, पकरीबरावां के दत्तरौल, कौआकोल के खड़सारी, अकबरपुर के पांती, रजौली के अमावां पूर्वी, नरहट के पालीखुर्द, हिसुआ के हदसा, मेसकौर के बिजू विगहा, रोह के भट्टा तथा काशीचक के पार्वती पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए।

- Advertisement -

इसके अतिरिक्त नगर परिषद नवादा के वार्ड संख्या-38, नगर परिषद वारिसलीगंज के वार्ड संख्या-16, नगर परिषद हिसुआ के वार्ड संख्या-21 तथा नगर पंचायत रजौली के वार्ड संख्या-06 में भी सहयोग शिविर आयोजित किए गए। सभी शिविरों में प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों से संबंधित स्वीकृति पत्र लाभुकों के बीच वितरित किए गए।

कार्यक्रम में वरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।दूसरी ओर गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के वुधवारा में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सीओ पर बगैर पैसे लिए काम न करने पर उपस्थित लोगों का ग़ुस्सा भड़क उठा। बाद में उप विकास आयुक्त द्वारा समुचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद शिविर का कार्यक्रम आगे बढ़ सका।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पटना, नाम, बदलाव, पाटलिपुत्र, CM सम्राट, सहयोग शिविर
पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र करेंगे CM सम्राट चौधरी, सहयोग शिविर में बड़ा ऐलान
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
उर्स समारोह में उमड़ा जनसैलाब 
बिहारी समाज
समाजसेवी-पूर्व मुखिया सह मथुरा कन्या उच्च विधालय के संस्थापक की मनाई गई चौथी पुण्य तिथि 
बिहारी समाज
हिमांशु बने नेशनल वन-स्टार बॉक्सिंग रेफरी व जज, जमशेदपुर में हुए सम्मानित
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पटना, नाम, बदलाव, पाटलिपुत्र, CM सम्राट, सहयोग शिविर
पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र करेंगे CM सम्राट चौधरी, सहयोग शिविर में बड़ा ऐलान
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
उर्स समारोह में उमड़ा जनसैलाब 
बिहारी समाज
समाजसेवी-पूर्व मुखिया सह मथुरा कन्या उच्च विधालय के संस्थापक की मनाई गई चौथी पुण्य तिथि 
बिहारी समाज
हिमांशु बने नेशनल वन-स्टार बॉक्सिंग रेफरी व जज, जमशेदपुर में हुए सम्मानित
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पटना, नाम, बदलाव, पाटलिपुत्र, CM सम्राट, सहयोग शिविर
बिहारी समाज

पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र करेंगे CM सम्राट चौधरी, सहयोग शिविर में बड़ा ऐलान

बिहार सरकार राजधानी पटना का नाम बदलने वाली है। सीएम सम्राट चौधरी…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

उर्स समारोह में उमड़ा जनसैलाब 

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय पचरुखी में आयोजित उर्स समारोह…

By Swatva
बिहारी समाज

समाजसेवी-पूर्व मुखिया सह मथुरा कन्या उच्च विधालय के संस्थापक की मनाई गई चौथी पुण्य तिथि 

नवादा : जिले के सिरदला बाजार स्थित प्रो लखन देवी मथुरा कन्या…

By Swatva
बिहारी समाज

हिमांशु बने नेशनल वन-स्टार बॉक्सिंग रेफरी व जज, जमशेदपुर में हुए सम्मानित

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के छपरा गांव निवासी हिमांशु…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?