नवादा : दिल्ली–शेखपुरा समर स्पेशल ट्रेन से तस्करी कर लाई जा रही 177.750 लीटर विदेशी शराब वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन पर उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद कर लिया।कार्रवाई में 05 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
बता दें यह पहला ऐसा अवसर है जब ट्रेन से लायी जा रही शराब बरामद किया गया है। शराब बरामदगी के साथ ट्रेन से शराब की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई गुप्त सूचना के आलोक में की गयी।
भईया जी की रिपोर्ट