नवादा : जिला परिषद सभाकक्ष में जिला परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी की अध्यक्षता में सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सदस्यों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नीलिमा साहू ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विधायक विमल राजवंशी, विधान पार्षद अशोक यादव, जिला परिषद उपाध्यक्षा निशा कुमारी, जिला परिषद सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट