नवादा : पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद की माता जी श्रीमती ललिता देवी का निधन 100 वर्ष की पूरी जिंदगी जीने के बाद देहावसान हो गया। इधर कुछ महीने से बीमार चल रही थी। शनिवार देर शाम उन्होंने पथरा इंग्लिश गांव स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। स्व ललिता देवी वो सौभाग्यवती महिला रही है जिन्होंने पांच पांच पीढ़ियों का परिवार देखा और मंत्री, विधायक, एमएलसी जैसी हस्तियों से सेवा प्राप्त कर चुकी हैं।
उनकी पुत्रवधु वर्तमान में नवादा सदर विधायक हैं जबकि उनका पौत्र अशोक कुमार एमएलसी हैं। इनके ज्येष्ठ पुत्र स्व कृष्णा प्रसाद विधायक रह चुके थे। इनके पति स्व जेहल प्रसाद नवादा जिला परिषद के तत्कालीन चेयरमैन निर्वाचित हुए थे। स्व ललिता देवी का पार्थिव शरीर का दाहसंस्कार रविवार को पति स्व जेहल बाबू के स्मारक स्थल के पास हजारों लोगों की मौजूदगी में किया गया।
स्व ललिता देवी के नाम से ईंट भट्ठे पर पलायन कर चुके मजदूरों के 100 बच्चों की परवरिश की योजना प्रारंभ कर दी गई है । पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने घोषणा की है कि 100 से अधिक बच्चों के लिए खानपान, पोशाक और पढ़ाई लिखाई की सारी जिम्मेवारी माता जी के नाम पर उठाई जाएगी और ये तबतक चलेगा जबतक बच्चे बड़े होकर अपना लक्ष्य प्राप्त न कर ले।
भईया जी की रिपोर्ट