नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने काशीचुंआ गांव में छापामारी कर न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा संबंधित न्यायालय को अग्रसारित कर दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि न्यायालय अनिता कुमारी प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी के कार्यालय से निर्गत गैर जमानतीय वारंटी 14068/15 के अभियुक्त यमुना राजवंशी उम्र 55 वर्ष लगभग पिता केशो राजवंशी ग्राम काशीचुआ थाना अकबरपुर को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट