By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

डीपीआरओ ने किया मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना प्रगति की समीक्षा

Swatva
Last updated: February 12, 2026 2:13 pm
By Swatva 246 Views
Share
4 Min Read
SHARE

-72 घंटों में खराब लाइट को चालू करने का आदेश

नवादा : जिला पंचायत राज पदाधिकारी, श्री नवीन कुमार पांडेय ने सभी क्रियान्वयन एजेंसियों, ब्रेडा प्रतिनिधि एवं सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाइट की प्रगति एवं कार्य-स्थिति की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आहूत की। बैठक में सभी क्रियान्वयन एजेंसियों को सख्त निर्देश दिया गया कि 72 घंटे के अंदर सभी अक्रियाशील सोलर स्ट्रीट लाइट को अनिवार्य रूप से क्रियाशील किया जाए, अन्यथा पेनाल्टी अधिरोपित करते हुए संबंधित एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने की अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। निर्देशित किया गया कि सभी अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाइट का स्थलीय निरीक्षण पंचायती राज विभाग के कर्मियों एवं पदाधिकारियों द्वारा एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाए।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत जिले में सोलर स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि प्रथम फेज़ में Photonics Watertech Pvt. Ltd. एवं Sri Savitr Solar Pvt. Ltd. द्वारा लक्ष्य के अनुरूप क्रमशः 3680 एवं 3600 सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन कार्य पूर्ण किया गया है। द्वितीय फेज़ में Photonics Watertech Pvt. Ltd. द्वारा लक्ष्य के अनुरूप 3000 सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन कार्य पूर्ण किया गया है।

तृतीय फेज़ में Amit Pomeg-Tech India Pvt. Ltd. एवं Visual Technologies India Pvt. Ltd. द्वारा लक्ष्य/कार्यादेश के अनुरूप क्रमशः 4510 एवं 4470 सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन कार्य पूर्ण किया गया है। चतुर्थ फेज़ में Visual Technologies India Pvt. Ltd. को कुल लक्ष्य 6670 सोलर स्ट्रीट लाइट के विरुद्ध अब तक मात्र 200 सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन किया जाना अत्यंत खेदजनक पाया गया, जिसके संबंध में एजेंसी से स्पष्टीकरण पूछा गया तथा 15 मार्च 2026 तक शेष सभी 6470 सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन कार्य पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया गया।

अनुश्रवण एवं निरीक्षण के संदर्भ में निर्देशित किया गया कि सदर पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाइट का निरीक्षण संबंधित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (अतिरिक्त प्रभार वाले प्रखंड को छोड़कर) द्वारा किया जाएगा। शेष पंचायतों में अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाइट के निरीक्षण हेतु संबंधित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अपने प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं लेखपाल सह आईटी सहायक के बीच पंचायतों का समानुपातिक आवंटन करते हुए 24 घंटे के भीतर आदेश निर्गत करेंगे। सभी संबंधित कर्मी निर्गत आदेश का अक्षरशः अनुपालन करते हुए दैनिक प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

- Advertisement -

साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि 72 घंटे से अधिक समय तक अक्रियाशील रहने वाली सोलर स्ट्रीट लाइट के संदर्भ में संबंधित एजेंसी के मेंटेनेंस भुगतान में नियमानुसार कटौती की जाए। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु नियमित अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

विपक्ष, हल्लाबोल, CEC, इस्तीफा, बिहार, महागठबंधन, तेजस्वी, आक्रोश मार्च, लोकभवन मार्च
बिहार सरकार को हर मोर्चे पर विफल, बिहार में रक्षक ही भक्षक : तेजस्वी यादव
अपराध बिहारी समाज
मनीष कश्यप, गर्लफ्रेंड, फोटो, शेयर, जल्द शादी, यूट्यूबर
चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने शेयर की हमसफर की फोटो, जल्द करेंगे शादी
देश-विदेश बिहारी समाज वायरल
राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा ने किया नीरज को चौथी जीत पर स्वागत
बिहारी समाज
54.51 करोड़ से 13.7 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण, SH-103 से जुड़ेगा नेमदारगंज-नवादा
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विपक्ष, हल्लाबोल, CEC, इस्तीफा, बिहार, महागठबंधन, तेजस्वी, आक्रोश मार्च, लोकभवन मार्च
बिहार सरकार को हर मोर्चे पर विफल, बिहार में रक्षक ही भक्षक : तेजस्वी यादव
अपराध बिहारी समाज
मनीष कश्यप, गर्लफ्रेंड, फोटो, शेयर, जल्द शादी, यूट्यूबर
चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने शेयर की हमसफर की फोटो, जल्द करेंगे शादी
देश-विदेश बिहारी समाज वायरल
राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा ने किया नीरज को चौथी जीत पर स्वागत
बिहारी समाज
54.51 करोड़ से 13.7 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण, SH-103 से जुड़ेगा नेमदारगंज-नवादा
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
विपक्ष, हल्लाबोल, CEC, इस्तीफा, बिहार, महागठबंधन, तेजस्वी, आक्रोश मार्च, लोकभवन मार्च
अपराध

बिहार सरकार को हर मोर्चे पर विफल, बिहार में रक्षक ही भक्षक : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए नेता…

By Swatva
मनीष कश्यप, गर्लफ्रेंड, फोटो, शेयर, जल्द शादी, यूट्यूबर
देश-विदेश

चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने शेयर की हमसफर की फोटो, जल्द करेंगे शादी

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा ने किया नीरज को चौथी जीत पर स्वागत

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने पटना स्नातक विधान…

By Swatva

54.51 करोड़ से 13.7 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण, SH-103 से जुड़ेगा नेमदारगंज-नवादा

नवादा : जिले में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?