By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

छठ पूजा की तैयारियों को ले डीएम व पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण

Swatva
Last updated: November 14, 2026 1:32 pm
By Swatva 16 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान ने संयुक्त रूप से रजौली नगर पंचायत अंतर्गत राज शिव मंदिर स्थित धनार्जय छठ घाट तथा नारदीगंज प्रखंड स्थित छठ घाट,हड़िया का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम रजौली नगर पंचायत अंतर्गत राज शिव मंदिर स्थित धनार्जय छठ घाट का जायजा लिया।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, रजौली को घाट पर अस्थायी शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा घाट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं चेंजिंग रूम की समुचित व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, नगर निकाय के पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता, विद्युत को सभी हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइट का सर्वेक्षण कर उन्हें पूरी तरह क्रियाशील रखने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने घाट पर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए प्रवेश एवं निकास द्वार की समुचित व्यवस्था करने तथा सीसीटीवी कैमरे लगाकर नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इसके पश्चात जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नारदीगंज प्रखंड स्थित छठ घाट,हड़िया का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, नारदीगंज को घाट पर चलंत शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, घाट पर पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) को खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कर उन्हें क्रियाशील कराने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

हड़िया सूर्य मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग का निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि हड़िया सूर्य मंदिर तक जाने वाली सड़क अनुरक्षण अवधि से बाहर हो गई है तथा नई निविदा के लिए इसका चयन किया गया है। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने छठ महापर्व को देखते हुए कार्यपालक अभियंता,जल संसाधन को मंदिर तक जाने वाली सड़क को तत्काल मरम्मती कराने का निर्देश दिया,ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही, घाट परिसर में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान ने संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि छठ घाट परिसर में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों की पार्किंग केवल निर्धारित स्थलों पर ही कराई जाएगी तथा घाट तक श्रद्धालुओं का आवागमन पैदल सुनिश्चित किया जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, गोपनीय शाखा प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर-02, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत रजौली, प्रखंड विकास पदाधिकारी रजौली, संबंधित अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, महापर्व छठ पूजा, लोक आस्था
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सिविल सर्जन ने नवजात को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ 
बिहारी समाज
181 शिक्षकों को 1.17 करोड़ रुपये के अधिक भुगतान की हुई वसूली
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री, 34000 करोड़, योजनाएं, शुरुआत, जंगलराज, विकास, वैशाली, जनसभा
प्रधानमंत्री ने 34 हजार करोड़ की योजनाएं शुरू की…जानें क्या-क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
जिले में भ्रष्टाचार की हद पार कर गयी है यार!
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सिविल सर्जन ने नवजात को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ 
बिहारी समाज
181 शिक्षकों को 1.17 करोड़ रुपये के अधिक भुगतान की हुई वसूली
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री, 34000 करोड़, योजनाएं, शुरुआत, जंगलराज, विकास, वैशाली, जनसभा
प्रधानमंत्री ने 34 हजार करोड़ की योजनाएं शुरू की…जानें क्या-क्या कहा?
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
जिले में भ्रष्टाचार की हद पार कर गयी है यार!
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

सिविल सर्जन ने नवजात को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ 

नवादा : जिले में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए 22…

By Swatva

181 शिक्षकों को 1.17 करोड़ रुपये के अधिक भुगतान की हुई वसूली

नवादा : जिले में शिक्षकों के वेतन भुगतान में बड़े पैमाने पर सामने…

By Swatva
बिहारी समाज

जिले में भ्रष्टाचार की हद पार कर गयी है यार!

नवादा : पति की मृत्यु के बाद सेवानिवृत्ति लाभ एवं अन्य बकाया…

By Swatva
PM मोदी, नीतीश, स्वागत, बॉन्डिंग, चॉपर, वैशाली
देश-विदेश

PM मोदी का नीतीश ने किया स्वागत,  नीतीश सेतु पर लहराया गमछा…गजब दिखी बॉन्डिंग…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार डेढ़ बजे के करीब वायुसेना के विशेष…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?