नवादा : जिले में बेमौसम बरसात का असर किसान आम आदमी के बाद अब कुम्हार पर भी असर हुआ है। जिस वक्त पूरी रफ्तार से चाक को घूमना चाहिए था उस वक़्त चाक पूरी तरह शांत है। मौसम खराब रहने के कारण पूर्व से बनाये गए दीये सुख नही पा रहे हैं।

मौसम खराब रहने के कारण बने हुए दीये अपना अस्तित्व बचाने के लिए इस समय जूझ रहे है। जिस कारण कुम्हारों की चिंता और बढ़ गयी है। किसान, व्यवसाई को तो सरकार मुआबजे दे देती है । उनकी क्षती का आकलन कर उनकी भरपाई कर देती है, मगर मौसम की मार झेल रहे इन मिट्टी के शिल्पकारों के लिए सरकार कभी सोचेगी?
भईया जी की रिपोर्ट
