नवादा : जिले में आगामी पर्व त्यौहार को देखते हुए थानों में सूचिबद्ध गुंडा परेड का आयोजन आरंभ कर दिया गया है। इसी क्रम में अकबरपुर थाना में गुण्डा/दागी परेड का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पर्व त्यौहार में हुड़दंग नहीं करने, शांति पूर्वक त्यौहार मनाने का निर्देश दिया गया।
उपस्थित लोगों ने न केवल प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया बल्कि शांति सद्भाव बिगाड़ने वालों वैसे तत्वों की सूचना प्रशासन तक पहुंचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहरायी। बता दें इस प्रकार सूचिबद्ध तत्वों की उपस्थिति थाने में दर्ज करवाना अनिवार्य माना जाता है।
भईया जी की रिपोर्ट