By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

नागपुर के बिजनेसमैन 5 करोड़ की डील करने नवादा आए, बंधक बनाकर 51 लाख ठगने का आरोप 

Swatva
Last updated: June 25, 2026 7:29 pm
By Swatva 351 Views
Share
7 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में जमीन खरीद-फरोख्त का एक संगीन मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के नागपुर से 5 करोड़ की जमीन बेचने आए लोगों को बंधक बना जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा 51 लाख रुपए के गबन का झूठा केस दर्ज कराने वाले अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नागपुर के पीड़ितों व बिचौलिए को पुलिस ने उड़ीसा से बरामद किया है।

Contents
बेटी को जापान भेजने के लिए बेच रहे थे पुस्तैनी जमीननागपुर में गर्मजोशी से स्वागत के बाद रजौली बुलाए गए जमीन विक्रेतागनमैन के धौंस पर फर्जी डील का आरोप, 51 लाख का चेक लेकर बनाया दबावमौका मिलते ही होटल से फरार हुए नागपुर के लोग51 लाख के दावे का नहीं मिला कोई प्रमाणपंकज सिंह पर गंभीर आरोप, गोली मारने की धमकी देने का दावाजमीन सौदे में 1 करोड़ ऑनलाइन और 4 करोड़ कैश का आरोपगिरफ्तार पंकज निकला कुख्यात अपहरणकर्तामेडिकल जांच के दौरान हंगामा, दो हिरासत में दर्ज हुई प्राथमिकी
- Advertisement -

बेटी को जापान भेजने के लिए बेच रहे थे पुस्तैनी जमीन

रजौली पुलिस ने सूझबूझ से कार संख्या एमएच-49 बीआर-5495 पर सवार नागपुर निवासी सुनील काले व विजय वनवे एवं बिचौलिए डीह रजौली निवासी संतोष पाण्डेय को उड़ीसा से हिरासत में लिया। पूछताछ में सुनील काले ने बताया कि वे सिविल इंजीनियर हैं और बेटी को उच्च शिक्षा के लिए जापान भेजने को 90 लाख की जरूरत थी, जिसके लिए पुस्तैनी जमीन बेच रहे थे।

नागपुर में गर्मजोशी से स्वागत के बाद रजौली बुलाए गए जमीन विक्रेता

ग़ैरिबा निवासी कृष्णदेव सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने मई में नागपुर से लौटे संतोष पाण्डेय से नागपुर में जमीन खरीदने की इच्छा जताई थी। संतोष ने नागपुर में सुनील काले से प्रस्ताव रखा। जून के पहले सप्ताह में पंकज नागपुर गया, जहां उसका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। नागपुर में पंकज ने खुद को गोल्ड मेकिंग कारखाने एवं कोयला खदान का मालिक बताया था। नागपुर में जमीन देखकर पंकज ने रजौली में कैश देने का वादा कर सुनील काले व विजय वनवे को जून के तीसरे सप्ताह में रजौली बुलाया।

गनमैन के धौंस पर फर्जी डील का आरोप, 51 लाख का चेक लेकर बनाया दबाव

नागपुर से आए लोगों को होटल रॉयल ऑर्बिट में ठहराया गया। 21 जून को पंकज सिंह ने बिना पैसे दिए गन-मैन का धौंस दिखाकर सुनील, विजय व संतोष के साथ मारपीट की। डर के मारे तीनों ने 51 लाख का चेक काटकर दिया और जमीन के एग्रीमेंट पर साइन कर दिए। सुनील काले ने बताया कि वे मारपीट के बाद बाथरूम में जाकर शरीर के विभिन्न हिस्सों पर अपने परिजनों का मोबाइल नंबर लिख लिए थे, ताकि उन्हें अगर मारकर कहीं फेंक दे, तो महाराष्ट्र में रहे परिजनों तक बात पहुंच सके।

- Advertisement -

मौका मिलते ही होटल से फरार हुए नागपुर के लोग

वहीं मौका मिलने पर डर के मारे रात में तीनों जान बचाकर होटल से निकले और कार से भाग निकले। 22 जून की सुबह फोन पर कहासुनी के बाद पंकज ने रजौली थाने में नागपुर वालों पर 51 लाख लेकर भागने का झूठा केस दर्ज करा दिया।

51 लाख के दावे का नहीं मिला कोई प्रमाण

पुलिस ने होटल ऑर्बिट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 51 लाख रुपए या नोट गिनने की मशीन का कोई प्रमाण नहीं मिला। इसके बाद सुनील काले के आवेदन पर पंकज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष एसआई अजय कुमार एवं एसआई सचिन कुमार के सहयोग से मामले का उद्भेदन हुआ। साजिशकर्ता पंकज सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Advertisement -

पंकज सिंह पर गंभीर आरोप, गोली मारने की धमकी देने का दावा

नागपुर से आए सुनील काले व विजय वनवे के साथ संतोष पाण्डेय की निगरानी में रहे दो गन-मैन रोहतास जिले के मनोज सिंह और भोजपुर के अरुण कुमार ने होटल से निकालने में मदद की। दोनों गन-मैन ने बताया कि पंकज सिंह ने हस्ताक्षर करवाने के लिए पहले खुद के पैर पर गोली मारने और बाद में सुनील और विजय के सिर में गोली मारकर फेंकने की बात कही थी।

जमीन सौदे में 1 करोड़ ऑनलाइन और 4 करोड़ कैश का आरोप

विजय वनवे ने बताया कि सुनील काले का नागपुर में रहे 9 एकड़ जमीन का सौदा पंकज सिंह ने पांच करोड़ रुपए में किया था। पैसों की लेनदेन में एक करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर और चार करोड़ रुपए कैश देने की बात कही थी। कैश को एक दर्जन गन-मैन के साथ रजौली से नागपुर देने की बात कही गई थी।

गिरफ्तार पंकज निकला कुख्यात अपहरणकर्ता

गिरफ्तार साजिशकर्ता पंकज सिंह वर्ष 2014 में नगर थाना नवादा के थाना कांड संख्या 186/14 में जदयू नेत्री रेणु सिन्हा के पुत्र बिपिन का अपहरण कर फिरौती के लिए 50 लाख रुपए की मांग की गई थी और बाद में हत्या कर दी गई थी। दूसरी ओर कोडरमा जिले के तिलैया थाना कांड संख्या 59/14 में वाराणसी के रमेश सिंह के अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। उक्त दोनों मामलों में न्यायालय द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावे कई लोगों से जमीन के नाम पर 6 से 10 लाख रुपए ऐंठने के आरोप सामने आ रहे हैं। फिलहाल कोडरमा जिले के तिलैया थाना कांड मामले में उसे तीन माह पहले हजारीबाग जेल से बेल मिली है, इससे दो वर्ष पूर्व भी जदयू नेत्री रेणु सिन्हा के पुत्र बिपिन के अपहरण सह हत्या केस में उसे बेल दी गई थी।

मेडिकल जांच के दौरान हंगामा, दो हिरासत में दर्ज हुई प्राथमिकी

मेडिकल जांच के दौरान पंकज के परिजन रजौली अस्पताल पहुंचे और पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने के लिए हंगामा करने लगे। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति नियंत्रित की गई। दो युवकों को हिरासत में लेकर एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। हंगामा करने वालों को नोटिस दिया गया है। नागपुर से आए पीड़ितों ने बताया कि वे घटना को बुरा सपना समझकर लौट रहे थे, तभी उड़ीसा पुलिस ने पकड़कर रजौली पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ितों ने रजौली पुलिस की सराहना की। पुलिस मामले की अग्रेतर जांच में जुटी है।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज अपराध
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की हो रही दुर्गति
बिहारी समाज
नवादा समेत तीन जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
बिहारी समाज अपराध
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार
बिहारी समाज
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की हो रही दुर्गति
बिहारी समाज
नवादा समेत तीन जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

340 लीटर महुआ शराब बरामद, तीन बाइक जब्त, एक गिरफ्तार,एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी…

By Swatva
बिहारी समाज

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

By Swatva

अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में शिक्षा विभाग की हो रही दुर्गति

नवादा : जिले के सरकारी विद्यालयों में संचालित हो रही अर्द्ध वार्षिक…

By Swatva
बिहारी समाज

नवादा समेत तीन जिलों के पंचायत राज पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

नवादा : पंचायत सचिवों के अंतर-जिला स्थानांतरण में कथित अनियमितता के मामले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?