By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
शिक्षा

नर से नारायण की यात्रा को सुगम बनाता है संस्कृत : प्रो. लक्ष्मी नारायण

डॉ. हरीश दास ने छात्रों को संस्कृत में लिखने एवं बोलने की प्रेरणा देते हुए कहा यदि हम पूरे मन से चाह लें तो थोड़े ही प्रयास में इसमें सफल हो सकते हैं...

Swatva Desk
Last updated: August 30, 2024 10:03 pm
By Swatva Desk 701 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना: पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में विभाग के अध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में संस्कृत दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इसमें विभिन्न संस्थानों के शिक्षकों के साथ ही विभागीय विद्यार्थी, शोधार्थी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

- Advertisement -

विशिष्ट अतिथि के रूप में विभाग के शिक्षक डॉ. हरीश दास ने छात्रों को संस्कृत में लिखने एवं बोलने की प्रेरणा देते हुए कहा यदि हम पूरे मन से चाह लें तो थोड़े ही प्रयास में इसमें सफल हो सकते हैं। संस्कृत गीत के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सीख दी।

अध्यक्षीय उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए प्रो. लक्ष्मी नारायण ने संस्कृत भाषा में वर्णित दार्शनिक एवं आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्कृत भाषा केवल अभिव्यक्ति अथवा संभाषण की ही भाषा नहीं अपितु जीवात्मा का परमात्मा से मिलन करने वाली भाषा है। यहां नर से नारायण की यात्रा सुगमता से संभव है। कोई नर श्रेष्ठ नारायण की शक्ति एवं आभा को सहज रूप से प्राप्त कर प्रकाशित हो सकता है एवं समाज को कैसे आलोकित कर सकता है, इसका ज्ञान हमें संस्कृत भाषा में प्राप्त होता है।

इससे पूर्व विभाग की छात्राएं उपासना आर्या, प्रचिति कुमारी, तन्नू कुमारी ने वेदों की ऋचाएं प्रस्तुत की, राजश्री ने चयनित श्रेष्ठ संस्कृत सुभाषितों को सुमधुर स्वर दिया। काजल कुमारी एवं निर्भय ने महाकवि कालिदास के पद्यों का मनोहारी वाचन किया, तनुजा कुमारी ने संस्कृत में ही संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला।

- Advertisement -

देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम विद्यार्थियों के द्वारा संस्कृत गीत, संभाषण एवं काव्यपाठ की प्रस्तुति हुई। विभाग की ही अतिथि शिक्षिका डॉ. भारती कुमारी ने समस्त अतिथियों के लिए स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया।

समारोह में दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ. राणा रणविजय सिंह, डॉ. मिथिलेश कुमार, अनुज कुमार, राजीव तिवारी इत्यादि लोगों ने भी आज के परिप्रेक्ष्य में अपने विचारों को रखा। धन्यवाद ज्ञापन विभाग की शोध छात्रा अर्पिता पॉल ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्कृत संजीवन समाज के महासचिव डॉ. मुकेश कुमार ओझा ने किया।

- Advertisement -
TAGGED: Patna University, Sanskrit, Sanskrit divas
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love5
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कांग्रेस, हमला, RJD, तेजस्वी, बीजेपी, डील, बांकीपुर, रिजल्ट
बांकीपुर रिजल्ट के पूर्व कांग्रेस का RJD पर हमला, तेजस्वी ने बीजेपी से कर ली डील
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को ले थानाध्यक्षों के साथ बैठक
बिहारी समाज
इस बार भी तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करेंगे साहब!
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना से जिले का होगा आर्थिक विकास, पात्र लाभुकों को पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराये ऋण- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कांग्रेस, हमला, RJD, तेजस्वी, बीजेपी, डील, बांकीपुर, रिजल्ट
बांकीपुर रिजल्ट के पूर्व कांग्रेस का RJD पर हमला, तेजस्वी ने बीजेपी से कर ली डील
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को ले थानाध्यक्षों के साथ बैठक
बिहारी समाज
इस बार भी तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करेंगे साहब!
बिहारी समाज
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना से जिले का होगा आर्थिक विकास, पात्र लाभुकों को पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराये ऋण- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
इनाम, 10 हजार, नीट, उपद्रवी, पेपर लीक, 117 फोटो, 25 जुलाई, बिहार बंद
अपराध

117 उपद्रवियों की फोटो जारी, पहचान बताने पर 10 हजार इनाम…25 को बिहार बंद की कौल

पेपर लीक के विरोध में बीते दिन पटना समेत बिहार के 18…

By Amit Dubey
पेपर लीक, छात्र, प्रदर्शन, पटना, बेगूसराय, कटिहार, लाठीचार्ज
अपराध

पटना के बाद अब बेगूसराय और कटिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज

पेपर लीक पर बिहार आज गुरुवार को फिर सुलग उठा। पटना के…

By Amit Dubey
NEET 2024, पेपर लीक, संजीव मुखिया, सबूत नहीं, CBI, सफाई
देश-विदेश

NEET 2024 पेपर लीक में संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं, CBI ने दी यह सफाई

पेपर लीक को लेकर छात्रों में देशव्यापी उबाल के बीच आज CBI…

By Amit Dubey
SP, अल्टीमेटम, पुलिसकर्मी, नौकरी, पेपरलीक, आंदोलन, पटना
अपराध

पटना के गांधी मैदान में CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, थाना प्रभारी का सिर फटा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए कथित पुलिस…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?