By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

मॉर्निंग वॉक कर रहे मंत्री रत्नेश सदा को ऑटो ने मारी टक्कर, 4 बॉडीगार्ड भी घायल

Amit Dubey
Last updated: January 1, 2025 12:17 pm
By Amit Dubey 663 Views
Share
3 Min Read
घायल, मंत्री रत्नेश सदा, मॉर्निंग वॉक, ऑटो, टक्कर, 4 बॉडीगार्ड, जख्मी
SHARE

जेडीयू के दिग्गज नेता और बिहार सरकार में मद्य निषेध विभाग के मंत्री रत्नेश सदा आज बुधवार को सुबह—सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए। अपने 4 गार्डों के साथ टहल रहे मंत्री रत्नेश सदा को एक ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में मंत्री बुरी तरह घायल हो गए जबकि उनके साथ चल रहे 4 अंगरक्षकों को भी काफी चोट आई है। खबर है कि मंत्री के सिर और पैर में चोट आई है। घटना बुधवार की सुबह करीब पांच बजे के आसपास हुई। सदर अस्पताल में सभी गार्ड का भी प्राथमिक उपचार हुआ। एक गार्ड को दाहिने पैर में टांका पड़ा है। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद मंत्री और गार्ड वापस चले गए। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन भी जब्त कर लिया है।

Contents
पैतृक गांव आए थे मंत्री सदासिविल सर्जन ने क्या कहा?
- Advertisement -

पैतृक गांव आए थे मंत्री सदा

घटना सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया सिमर गांव के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है मंत्री रत्नेश सदा अपने पैतृक गांव गए हुए थे। वहां आज 1 जनवरी की सुबह मॉर्निंग वॉक पर वे अपने बॉडीगार्डस के साथ निकले। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें तथा उनके साथ चल रहे चारों बॉडीगार्डों को रौंद दिया। मंत्री रत्नेश सदा को पैर और सिर में चोट लगी है। मंत्री समेत सभी लोगों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद मंत्री और गार्ड वापस चले गए।

सिविल सर्जन ने क्या कहा?

सहरसा के सिविल सर्जन ने कहा कि मंत्री के साथ सड़क हादसे की सूचना मिली तो वे खुद पहुंचे। मैंने देखा कि हल्की चोट थी। प्राथमिक उपचार किया गया और जांच की गई तो पता चला कि कोई गंभीर चोट नहीं है। सिर में हल्का और दाहिने पैर में मंत्री को चोट लगी थी। इसके बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। गार्ड के पैर और हाथ में चोट थी।
बाद में मंत्री रत्नेश सदा ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें बहुत ज्यादा चोट नहीं लगी है। वे स्वस्थ हैं। मंत्री ने यह भी बताया कि नए साल से पहले मंगलवार की रात वे अपने गांव आए थे। रत्नेश सदा जेडीयू कोटे से बिहार सरकार में मंत्री हैं। उनके पास अभी मद्य निषेध विभाग की जिम्मेदारी है।

TAGGED: 4 बॉडीगार्ड, ऑटो, घायल, जख्मी, टक्कर, मंत्री रत्नेश सदा, मॉर्निंग वॉक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मंत्री, दीपक प्रकाश, SC नोटिस, कुशवाहा, पुत्र
देश-विदेश

मुझे नोटिस नहीं मिला, पहले भी मंत्री था…अभी भी मंत्री हूं, कुशवाहा के बेटे ने और क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक…

By Amit Dubey
राजद, MLC, सुनील सिंह, पोस्टर, नटवरलाल, पटना, बधाई
देश-विदेश

पटना में राजद MLC सुनील सिंह पर पोस्टर से तंज, नटवरलाल को MLC बनने पर बधाई…

RJD के नवनिर्वाचित एमएलसी सुनील सिंह पर आज पटना में एक पोस्टर…

By Amit Dubey
कटिहार, टक्कर, कार, बस, 35 घायल, 12 नाजुक
दुर्घटना

कटिहार में कार से टकरा कर पलटी मजदूरों से भरी बस, 35 घायलों में 12 की हालत नाजुक

कटिहार के कोढ़ा थानांतर्गत जुराबगंज में NH-31 पर आज शनिवार तड़के 3…

By Amit Dubey
आग, बिस्कोमान, भवन, पटना
दुर्घटना

पटना में बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर लगी आग, धुएं और लपटों का गुबार उठा

राजधानी पटना में गांधी मैदान के पास अवस्थित बिस्कोमान भवन में आज…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?