सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल के विस्तार से ठीक पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा खेमे से जो सूचना मिल रही है उसके अनुसार सम्राट चौधरी कैबिनेट से मंगल पांडेय समेत तीन पूर्व मंत्रियों का पत्ता कट गया है। आज गांधी मैदान में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले नए मंत्रियों की जो लिस्ट सामने आई है, उसमें इन तीन पूर्व मंत्रियों का नाम शामिल नहीं है। जानकारी के अनुसार आज कुल 32 मंत्री शपथ लेंगे जिनमें BJP के 15, JDU के 13, LJP (RV) के 2 और हम तथा रालोमो के एक—एक मंत्री शामिल हैं। मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विधायक पटना पहुंच चुके हैं और दोपहर 12 बजे से मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
इसबीच जो सबसे बड़ी खबर सामने आई है, उसके अनुसार सम्राट चौधरी कैबिनेट से बीजेपी ने तीन पूर्व मंत्रियों का पत्ता काट दिया गया है। आज शपथ लेने वाले भाजपा मंत्रियों की लिस्ट से मंगल पांडे का नाम गायब है। मतलब यह कि नए मंत्रिमंडल से मंगल पांडे समेत तीन मंत्रियों का पत्ता काट दिया गया है। नाम कटने वाले ये भाजपा नेता हैं—मंगल पांडे, सुरेन्द्र मेहता और नारायण प्रसाद। मंगल पांडे पिछली नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे, वहीं सुरेंद्र मेहता पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री, जबकि नारायण प्रसाद अब तक आपदा प्रबंधन मंत्रालय संभाल रहे थे। परंतु अब नए मंत्रिमंडल से इन तीनों नेताओं का नाम शामिल नहीं है। बताया जाता है कि इनकी जगह कुछ नए चेहरों को मौता दिया जा रहा है।
बीजेपी और जेडीयू के मंत्रियों की लिस्ट
आज शपथ लेने वाले बीजेपी और जेडीयू के मंत्रियों की लिस्ट आ चुकी है। बीजेपी इस बार नीतीश मिश्रा और इंजीनियर शैलेंद्र को मंत्री बनाने जा रही है, वहीं जेडीयू की तरफ से पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी कैबिनेट में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा जेडीयू अपने पुराने चेहरे को ही रिपीट करने वाली है।
पहली बार बनने वाले मंत्रियों की लिस्ट
निशांत कुमार
मिथिलेश तिवारी
ई० कुमार शैलेन्द्र
रामचंद्र प्रसाद
नंदकिशोर राम
बुलो मंडल
स्वेता गुप्ता
BJP के मंत्रियों लिस्ट
1.विजय कुमार सिन्हा
2.दिलीप जायसवाल
3.राम कृपाल यादव
4.नीतीश मिश्रा
5.मिथलेश तिवारी
6.केदार गुप्ता
7.रमा निषाद
8.प्रमोद चंद्रवंशी
9.लखिन्द्र पासवान
10.संजय टाइगर
11.इं कुमार शैलेन्द्र
12.रामचंद्र प्रसाद
13.नंदकिशोर राम
14.श्रेयसी सिंह
15.अरुण शंकर प्रसाद
JDU के मंत्रियों की लिस्ट
1.श्रवण कुमार
2 अशोक चौधरी
3 लेसी सिंह
4 मदन सहनी
5 जमा खां
6 सुनील कुमार
7 शीला मंडल
8 रत्नेश सदा
9 बुलो मंडल
10 भगवान सिंह कुशवाहा
11 दामोदर रावत
12 निशांत कुमार
13 श्वेता गुप्ता
LJP(R)
- संजय पासवान
- संजय सिंह
HAM
- संतोष सुमन
RLM
- दीपक प्रकाश