By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

SIR और CEC के खिलाफ पटना में विपक्ष के मार्च में हंगामा, तेजस्वी को लोकभवन ले गई पुलिस

Amit Dubey
Last updated: October 8, 2026 12:32 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
लोकभवन, मार्च, विपक्ष, SIR, CEC, पटना, हंगामा, तेजस्वी
SHARE

SIR के विरोध तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्ष ने पटना में लोकभवन मार्च किया। महागठबंधन के राजभवन मार्च के दौरान जमकर हंगामा और बवाल हुआ। तेजस्वी यादव समेत कई राजद नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शहीद स्मारक चौक के पास आज सुबह महागठबंधन के नेताओं का जुटान हुआ और वहां से उन्होंने लोकभवन मार्च शुरू किया। मार्च के दौरान विपक्षी नेताओं के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई और विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने कई बार उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद तेजस्वी यादव भी बैरिकेडिंग लांघ कर आगे बढ़ गए।

- Advertisement -

इधर प्रदर्शन को देखते हुए पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के तहत पांच लेयर की बैरिकेडिंग के साथ RAF और बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वाटर कैनन की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं। तेजस्वी यादव को हिरासत में लेकर जिस गाड़ी में बैठाया गया, उसके आसपास राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। कुछ कार्यकर्ता गाड़ी के ऊपर चढ़ गए और वाहन को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश करते नजर आए। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जिससे वहां कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। विपक्षी मार्च के रूट पर संवेदनशील जगहों पर पांच लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। कई जगहों पर पुलिस की अतिरिक्त टीम भी तैनात की गई है। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने वाटर कैनन की गाड़ियां भी मौके पर उतारा। महागठबंधन की ओर से पहले ही इस मार्च का ऐलान किया गया था जिसमें 7 अक्टूबर को बिहार के सभी 534 प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोश मार्च निकाला गया और अब 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और पटना में राजभवन मार्च का कार्यक्रम रखा गया है।

इधर पुलिस का कहना है कि तेजस्वी यादव या अन्य किसी भी प्रदर्शनकारी को हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस और मजिस्ट्रेट की गाड़ी से विपक्षी प्रतिनिधिमंडल को लोकभवन ले जाया गया है। खबर है कि तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और मीसा भारती पुलिस की गाड़ी में राज्यपाल से मिलने लोकभवन गए हैं। विदित हो कि पूरे देश के अलावा बिहार में भी विपक्ष SIR की प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है। महागठबंधन का कहना है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों पर उसकी आपत्तियों को दूर किया जाना चाहिए। राजभवन मार्च के जरिए विपक्ष अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन राज्यपाल को सौंपने की तैयारी में है। मार्च में इंडिया गठबंधन के कई दलों के नेता, सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हैं। पटना में प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की चुनौती भी बढ़ गई है।

TAGGED: CEC, SIR, तेजस्वी, पटना, मार्च, लोकभवन, विपक्ष, हंगामा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

‘सम्राट चौधरी को बिहार से निकालने के लिए वोट करें, 10 हजार में न बिकें…’ 
बिहारी समाज
धनकुबेर, एग्जीक्यूटिव, इंजीनियर, EOU, रेड, 50 लाख, कैश, नोट मशीन
धनकुबेर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर EOU की रेड, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
नाना पाटेकर, निधन, बॉलीवुड, राष्ट्रपति, PM मोदी, शोक
बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर का निधन, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया शोक
देश-विदेश मनोरंजन
डी-कम्प्रेशन यूनिट की स्थापना हेतु चयनित भूमि का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

‘सम्राट चौधरी को बिहार से निकालने के लिए वोट करें, 10 हजार में न बिकें…’ 
बिहारी समाज
धनकुबेर, एग्जीक्यूटिव, इंजीनियर, EOU, रेड, 50 लाख, कैश, नोट मशीन
धनकुबेर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर EOU की रेड, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
नाना पाटेकर, निधन, बॉलीवुड, राष्ट्रपति, PM मोदी, शोक
बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर का निधन, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया शोक
देश-विदेश मनोरंजन
डी-कम्प्रेशन यूनिट की स्थापना हेतु चयनित भूमि का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
धनकुबेर, एग्जीक्यूटिव, इंजीनियर, EOU, रेड, 50 लाख, कैश, नोट मशीन
अपराध

धनकुबेर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर EOU की रेड, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

EOU ने आज सुबह योजना एवं विकास विभाग, मुंगेर में पदस्थापित एग्जीक्यूटिव…

By Amit Dubey
नाना पाटेकर, निधन, बॉलीवुड, राष्ट्रपति, PM मोदी, शोक
देश-विदेश

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर का निधन, राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया शोक

बॉलीवुड के दिग्गज ऐक्टर नाना पाटेकर का आज गुरुवार की सुबह गोवा…

By Amit Dubey
विनय बिहारी, नितिन नवीन, BJP, विधायक, हड़काया, लौरिया
देश-विदेश

नितिन नवीन ने BJP विधायक विनय बिहारी को जमकर हड़काया, पढ़ें क्यों?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी ही पार्टी BJP के…

By Amit Dubey
BPSC, PT, परीक्षा, 25 अक्टूबर, टली, नई डेट
देश-विदेश

72वीं BPSC PT परीक्षा फिर टली, अब 25 अक्टूबर की जगह नई डेट पर होगा एग्जाम

BPSC की एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर आज बुधवार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?