By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण

Amit Dubey
Last updated: March 17, 2026 4:00 pm
By Amit Dubey 188 Views
Share
4 Min Read
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
SHARE

नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब खुद को जेडीयू से पूरी तरह अलग कर लिया है। केसी त्यागी ने अपना इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए साफ किया कि वो जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं और आगे सदस्यता नहीं लेंगे। केसी त्यागी ने लिखा कि— ‘मेरे कुछ राजनीतिक साथी, समर्थक और वर्करों ने 22 मार्च को एक बैठक बुलाई है जिसके बाद मैं आगे का निर्णय लूंगा’। जदयू छोड़ते हुए श्री त्यागी ने यह भी कहा कि अब वह अपनी जदयू सदस्यता का नवीनीकरण नहीं करेंगे। उन्होंने खुद एक पत्र जारी कर अपने ताजा निर्णय की जानकारी दी है। केसी त्यागी जदयू से लंबे समय से दूरी बनाए हुए थे। पार्टी की तरफ से उनके बयानों को भी खास तबज्जो नहीं दिया जा रहा था। पिछले दिनों भी जदयू की तरफ से ये कहा गया था कि केसी त्यागी पार्टी से अलग हो गए हैं।

Contents
विवादों में घिर गए थे वरिष्ठ नेता केसी त्यागीजॉर्ज, शरद, नीतीश के काल में रहे महासचिव
- Advertisement -

विवादों में घिर गए थे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी

इन तमाम हालातों और बयानों के बाद भी केसी त्यागी ने आधिकारिक रुप से पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया था। लेकिन अब उन्होंने जेडीयू से उनकी सदस्यता समाप्त होने की जानकारी देते हुए कहा है कि उन्होंने इसका नवीनीकरण नहीं कराया है। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन के पिछले दिनों दिए गए बयान से यह पहले ही साफ हो गया था कि जेडीयू का त्यागी से अब कोई संबंध नहीं है। पार्टी से उनकी विदाई हो चुकी है, लेकिन सभी को उनके बयान का इंतजार था। बता दें कि केसी त्यागी साल की शुरुआत में ही विवादों में घिर गए थे। तब उन्होंने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ी को हटाने के फैसले का विरोध किया था। इसके अलावा, 2024 में फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत सरकार से अलग स्टैंड लिया था। इन विवादों के चलते उन्हें सितंबर 2024 में जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

जॉर्ज, शरद, नीतीश के काल में रहे महासचिव

विदित हो कि इस वर्ष जनवरी माह में विवादों में घिरने के बाद केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न दिए जाने की मांग की थी। इसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भी लिखा था। बिहार के राजनीतिक गलियारों में इस कदम को डैमेज कंट्रोल के तौर पर देखा गया था। हालांकि पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा था कि भारत रत्न को लेकर त्यागी का बयान उनकी निजी राय है और इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि— ‘केसी त्यागी जी का अब जेडीयू के मामलों से ज्यादा संबंध नहीं है। वे पार्टी में हैं भी या नहीं, यह कार्यकर्ताओं को भी नहीं पता है’। जदयू 30 अक्टूबर 2003 को पहली बार अस्तित्व में आया था। उस वक्त जॉर्ज फर्नांडिज ने बतौर अध्यक्ष और केसी त्यागी ने पार्टी महासचिव के रूप में जदयू की कमान संभाली थी। तब से केसी त्यागी ने शरद यादव और नीतीश कुमार की अध्यक्षता में भी काम किया और जदयू के अहम नेता और वरिष्ठ प्रवक्ता तथा सलाहकार बने रहे। अब उनकी जदयू में सियासी पारी का अंत हो गया है।

TAGGED: JDU, इस्तीफा, केसी त्यागी, छोड़ी, जॉर्ज, नवीनीकरण, नहीं, नीतीश, शरद, सदस्यता
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

रघु राय की फोटोग्राफी के केंद्र में मनुष्य: विनय कुमार
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
मोदी सरकार के द्वारा श्रम संहिता लागू कर मजदूरों के अधिकार पर चलाया गया है हथौड़ा – महानंद
बिहारी समाज
किसान रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अरवल जिला को किया गया सम्मानित
बिहारी समाज
नीतीश कुमार, इस्तीफा, डेट, बिहार CM, पद, 2 डिप्टी सीएम, जदयू, निशांत, लेशी सिंह
सत्ता के साथ बदला पता, 1-अणे मार्ग छोड़ 7-सर्कुलर रोड शिफ्ट होंगे नीतीश कुमार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

रघु राय की फोटोग्राफी के केंद्र में मनुष्य: विनय कुमार
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
मोदी सरकार के द्वारा श्रम संहिता लागू कर मजदूरों के अधिकार पर चलाया गया है हथौड़ा – महानंद
बिहारी समाज
किसान रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अरवल जिला को किया गया सम्मानित
बिहारी समाज
नीतीश कुमार, इस्तीफा, डेट, बिहार CM, पद, 2 डिप्टी सीएम, जदयू, निशांत, लेशी सिंह
सत्ता के साथ बदला पता, 1-अणे मार्ग छोड़ 7-सर्कुलर रोड शिफ्ट होंगे नीतीश कुमार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
हड़ताल, समाप्त, राजस्व, अधिकारी, 52 दिन, CO, अंचलाधिकारी
बिहारी समाज

बिहार में राजस्व अधिकारियों की हड़ताल खत्म, 52 दिन बाद काम पर लौटेंगे CO

बिहार में राजस्व सेवा से जुड़े अधिकारियों की हड़ताल 52वें दिन खत्म…

By Amit Dubey
तेजस्वी, सम्राट, 3 लोग, शासन, मनमर्जी, फैसले
देश-विदेश

तेजस्वी ने सम्राट सरकार पर उठाए सवाल, सिर्फ 3 लोग चला रहे बिहार…मनमर्जी से ले रहे फैसले

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की नई नवेली सम्राट…

By Amit Dubey
हाइवा, गिट्टी, पलटा, ऑटो, CISF जवान, पत्नी, ड्राइवर, मौत, स्टेशन, खगड़िया
देश-विदेश

CISF जवान को विदा करने स्टेशन जा रही थी पत्नी, ऑटो पर गिट्टी लदा हाइवा पलटा…ड्राइवर समेत 3 की मौत

खगड़िया के महेशखूंट में आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ऑटो…

By Amit Dubey
सिवान, भाजपा नेता, पूर्व MLC, भांजा, हत्या, बहनोई, गंभीर, हालत में पटना रेफर
अपराध

सिवान में भाजपा नेता और पूर्व MLC के भांजे की गोली मारकर हत्या, बहनोई गंभीर हालत में पटना रेफर

सिवान में भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी मानोज सिंह के भांजे की…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?