By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

कटिहार में ‘चचरी’ पर दौड़ रही विकास की गाड़ी

Amit Dubey
Last updated: May 7, 2026 5:05 pm
By Amit Dubey 141 Views
Share
3 Min Read
कटिहार, चचरी, विकास, प्राणपुर, कोढ़ा, बारसोई
SHARE

कटिहार के कई ग्रामीण इलाकों में आज भी विकास की तस्वीर अधूरी नजर आती है। आधुनिक पुल और सड़क की जगह लोग बांस से बनी चचरी पुलिया के सहारे जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। जैसे-जैसे मानसून नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। कई जगह वर्षों पहले टूटे पुल अब तक नहीं बन सके हैं, जबकि कहीं निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।

Contents
प्राणपुर में बरसात से पहले बढ़ी चिंताकदवा में टूटी पुलिया और अधूरे निर्माणकोढ़ा व बारसोई में चचरी ही मात्र सहारा
- Advertisement -

प्राणपुर में बरसात से पहले बढ़ी चिंता

प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के दक्षिणी लालगंज पंचायत में दो प्रखंडों को जोड़ने वाला शोसाधार पुल वर्ष 2017 की बाढ़ में टूट गया था। करीब नौ वर्षों बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो सका है। केशवपुर, नया टोला, नीमा और बैदा समेत कई गांवों के लोग आज भी चचरी पुल के सहारे आवागमन कर रहे हैं। लाभा स्टेशन और बाजार जाने के लिए जहां सीधा रास्ता मात्र दो किलोमीटर पड़ता है, वहीं पुल नहीं रहने से लोगों को करीब आठ किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से दस हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

कदवा में टूटी पुलिया और अधूरे निर्माण

कदवा विधानसभा क्षेत्र के धपरसिया पंचायत स्थित भौरा धार पुल की स्थिति भी बदहाल है। यहां लोग सालों भर बांस की चचरी के सहारे आवाजाही करते हैं। बरसात के दिनों में हालात और भयावह हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, बावजूद इसके स्थायी पुल निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो रही।

कोढ़ा व बारसोई में चचरी ही मात्र सहारा

वहीं कोढ़ा प्रखंड के मधुरा पंचायत में कारी कोसी नदी पर बने चचरी पुल भी चर्चा में हैं। बिनोदपुर पंचायत के चूरली घाट पर ग्रामीण किसी तरह पुराने चचरी पुल से गुजरते हैं, जबकि नए पुल का निर्माण कार्य अब तक अधूरा है। निर्माण की धीमी रफ्तार से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। जबकि बारसोई की बात करें तो इस प्रखंड की स्थिति सबसे चिंताजनक मानी जा रही है। यहां नगर पंचायत क्षेत्र समेत लगभग 13 स्थानों पर आज भी बांस से बने चचरी पुल ही लोगों का सहारा हैं। जमीरा घाट, तारापुर घाट, दासग्राम घाट, महानंदा घाट और कुशियार मोड़ा सहित कई इलाकों में लोग जोखिम उठाकर सफर करते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बरसात शुरू होने से पहले स्थायी पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि हर साल भय और परेशानी के बीच जीवन जीने की मजबूरी खत्म हो सके।

- Advertisement -
TAGGED: कटिहार, कोढ़ा, चचरी, प्राणपुर, बारसोई, विकास
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

योग दिवस, भारतीय संस्कृति, प्राणतत्त्व, योग, कुलपति, संस्कृत विवि
भारतीय संस्कृति का प्राणतत्त्व है योग : कुलपति
देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़ संस्कृति
भरत तिवारी, एनकाउंटर, SC, PIL, कांग्रेस, भोजपुर SP, FIR
भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर SC मेंं PIL, कांग्रेस कराएगी भोजपुर SP पर FIR
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
पंकज त्रिपाठी, बॉलीवुड, एक्टर, पंकज त्रिपाठी, भाई, हमला, गंभीर, AIIMS रेफर
बॉलीवुड ऐक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में AIIMS रेफर
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज मनोरंजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं आहार द्वारा रोगों की रोकथाम एवं प्रबंधन विषयक कार्यशाला आयोजित
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

योग दिवस, भारतीय संस्कृति, प्राणतत्त्व, योग, कुलपति, संस्कृत विवि
भारतीय संस्कृति का प्राणतत्त्व है योग : कुलपति
देश-विदेश लेटेस्ट न्यूज़ संस्कृति
भरत तिवारी, एनकाउंटर, SC, PIL, कांग्रेस, भोजपुर SP, FIR
भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर SC मेंं PIL, कांग्रेस कराएगी भोजपुर SP पर FIR
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज
पंकज त्रिपाठी, बॉलीवुड, एक्टर, पंकज त्रिपाठी, भाई, हमला, गंभीर, AIIMS रेफर
बॉलीवुड ऐक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में AIIMS रेफर
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज मनोरंजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं आहार द्वारा रोगों की रोकथाम एवं प्रबंधन विषयक कार्यशाला आयोजित
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
भरत तिवारी, एनकाउंटर, SC, PIL, कांग्रेस, भोजपुर SP, FIR
अपराध

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर SC मेंं PIL, कांग्रेस कराएगी भोजपुर SP पर FIR

बिहार में भोजपुर के बहुचर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की गूंज…

By Amit Dubey
पंकज त्रिपाठी, बॉलीवुड, एक्टर, पंकज त्रिपाठी, भाई, हमला, गंभीर, AIIMS रेफर
अपराध

बॉलीवुड ऐक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में AIIMS रेफर

मशहूर बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग एवं आहार द्वारा रोगों की रोकथाम एवं प्रबंधन विषयक कार्यशाला आयोजित

पटना/भुवनेश्वर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भुवनेश्वर के कटकपुरी रोड…

By Swatva
बिहारी समाज

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, इसे अपना कर ही रह सकते हैं निरोग- जिला पदाधिकारी

अरवल -योगा फॉर हेल्दी अगेन थीम के अंतर्गत 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?