नवादा : जिले के रजौली पूर्वी पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। स्व सिंह तीन दिन पूर्व नवादा से बाइक से रजौली लौटने के क्रम में नेशनल हाईवे 20 अकबरपुर थाना क्षेत्र के हुड़राही के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ बुरी तरह से जख्मी हो गये थे। डायल 112 ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से पटना स्थानांतरित किया गया था।
स्व अनिल बाबू (महासचिव, अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ, नवादा एवं पैक्स अध्यक्ष, रजौली पूर्वी) अब हमारे बीच नहीं रहे खबर सुनते ही शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज के विकास और उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
ईमानदार नेतृत्व
पैक्स अध्यक्ष के रूप में उनकी ईमानदारी और कार्यशैली सदैव प्रेरणादायी रहेगी।
समाज सुधारक
उनकी विलक्षण प्रतिभा और सकारात्मक सोच ने अनगिनत लोगों के जीवन को नई दिशा दी। समाज सेवा की उनकी प्रवृत्ति और उनके द्वारा किए गए परोपकारी कार्य इतिहास के पन्नों में सदैव जीवित रहेंगे।
भईया जी की रिपोर्ट