By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

जनसुराज दफ्तर में जश्न, बीजेपी के 200 क्विंटल लड्डुओं को कोई पूछ भी नहीं रहा

Amit Dubey
Last updated: August 3, 2026 2:09 pm
By Amit Dubey 31 Views
Share
3 Min Read
जनसुराज, दफ्तर, जश्न, बीजेपी, मायूसी, 200 क्विंटल, लड्डू, बेकार
SHARE

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में तगड़ी बढ़त मिलने के बाद जनसुराज कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने बांकीपुर की संभावित जीत के बाद धन्यवाद यात्रा की तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा के गढ़ में बढ़त मिलने से जनसुराज खेमे में उत्साह का माहौल है। वहीं काउंटिंग में लगातार बढ़त मजबूत होने की खबरों के बीच जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जीत हो चुकी है। अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है। इसके बाद वह मतगणना स्थल से बाहर निकल गए। इधर मतगणना के 14वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर भाजपा के नीरज सिन्हा से करीब 14 हजार से अधिक मतों से आगे हो गए हैं।

Contents
भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा30 वर्षों से भाजपा का गढ़ बांकीपुर
- Advertisement -

भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा

दूसरी तरफ मतगणना के राउंड बढ़ने के साथ ही पटना स्थित भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरने लगा। आज सुबह पार्टी की ओर से जीत के जश्न की जो तैयारियां की गई थीं, उन्हें फिलहाल रोक दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में करीब 200 क्विंटल लड्डू तैयार कराए थे। लेकिन शुरुआती रुझानों के बाद उन्हें हटा दिया गया है। शुरुआती मतगणना में कायस्थ बहुल इलाकों से भी भाजपा को अपेक्षित बढ़त नहीं मिली और पार्टी पांच हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रही है। जबकि अभी मुस्लिम बहुल इलाकों के मतों की गिनती शुरू नहीं हुई है।

30 वर्षों से भाजपा का गढ़ बांकीपुर

बांकीपुर विधानसभा सीट पर पिछले करीब 30 वर्षों से भाजपा का कब्जा रहा है। वर्ष 1995 में नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने पहली बार इस सीट पर भाजपा को जीत दिलाई थी। इसके बाद नितिन नवीन लगातार इस सीट से चुनाव जीतते रहे। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद नितिन नवीन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिसके कारण यह सीट रिक्त हुई और उपचुनाव कराना पड़ा। भाजपा इस सीट को अपनी परंपरागत और सबसे मजबूत सीट मानकर चुनाव लड़ रही थी। हालांकि, जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने स्थानीय मुद्दों को केंद्र में रखकर चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया।

TAGGED: 200 क्विंटल, जनसुराज, जश्न, दफ्तर, बीजेपी, बेकार, मायूसी, लड्डू
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अकबरपुर के बाद गोविंदपुर के बिजली उपभोक्ताओं ने किया पथ जाम
बिहारी समाज
पिता ने 12 वर्षिय पुत्र की धारदार हथियार से की हत्या, फैली सनसनी
बिहारी समाज
तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी, हजारों की नकदी और सामान ले उड़े चोर
बिहारी समाज
अंतरराष्ट्रीय युवा संसद में माही भारद्वाज ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार जीतकर बिहार और देश का नाम किया रोशन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अकबरपुर के बाद गोविंदपुर के बिजली उपभोक्ताओं ने किया पथ जाम
बिहारी समाज
पिता ने 12 वर्षिय पुत्र की धारदार हथियार से की हत्या, फैली सनसनी
बिहारी समाज
तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी, हजारों की नकदी और सामान ले उड़े चोर
बिहारी समाज
अंतरराष्ट्रीय युवा संसद में माही भारद्वाज ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार जीतकर बिहार और देश का नाम किया रोशन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बांकीपुर, BJP, दम फूला, PK, बढ़त, 7500 मत
चुनाव

बांकीपुर में BJP का फूलने लगा दम,  PK ने बनाई 7500 से अधिक मतों की बढ़त

बांकीपुर में वोटों की गिनती के साथ ही प्रशांत किशोर की स्पीड…

By Amit Dubey
आग, ट्रेन, इंजन, बोगी, खाक, सिमरी बख्तियारपुर
दुर्घटना

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर आग का गोला बनी ट्रेन, इंजन-बोगी जल कर खाक

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर आज सोमवार तड़के एक पैसेंजर ट्रेन…

By Amit Dubey
जनसुराज, दफ्तर, जश्न, बीजेपी, मायूसी, 200 क्विंटल, लड्डू, बेकार
चुनाव

बांकीपुर में प्रशांत किशोर लगातार आगे…चौथे राउंड के बाद टेंशन में BJP

बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है…

By Amit Dubey
मंत्री, जनसुनवाई, रिश्वत, पीड़िेत शख्स, सरकारी कर्मी, डाटा आपरेटर
देश-विदेश

मंत्री के सामने ही पीड़िेत शख्स से कर्मी ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, जांच का आदेश

बिहार सरकार के मंत्री लखींद्र पासवान आज शनिवार को तब हैरान रह…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?