By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

सम्राट का बड़ा बयान, नीतीश अब भी एनडीए के निर्विवाद और सर्वमान्य नेता

Amit Dubey
Last updated: September 19, 2026 12:45 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
सम्राट, नीतीश, एनडीए, निर्विवाद, सर्वमान्य, नेता
SHARE

नीतीश कुमार एनडीए के निर्विवाद नेता हैं। उन्होंने अपनी इच्छा से खुद बिहार के सीएम का पद छोड़ा था। उनको ऐसा करने के लिए बीजेपी ने नहीं कहा था। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीते दिन हुए एक कार्यक्रम के दौरान ये खुलासा करते हुए विपक्षी दलों की ओर से सरकार बदलने की कोशिश और इसको लेकर लगाई जा रही अटकलों का साफ—साफ जवाब दिया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी इच्छा से सीएम पद से इस्तीफा दिया था। उन्हें ऐसा करने के लिए कहा नहीं गया था और न ही उन पर ऐसा कोई दबाव था। पटना में बीती शाम हुए एक मीडिया इवेंट में उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार भले ही अब राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन अब भी वह बिहार एनडीए के निर्विवाद और सर्वमान्य नेता हैं और इस बात को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है।

- Advertisement -

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी मर्जी से सीएम पद छोड़ा था। हमने उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं कहा। नीतीश यह मानते थे कि अटल बिहारी वाजपेयी ने ही उन्हें पहली बार सीएम बनने का मौका दिया। जबकि भाजपा के विधायकों की संख्या उनसे अधिक थी। अब उसी तरह का भाव नीतीश कुमार ने जताया है। वर्ष 2000 में जब पहली बार नीतीश कुमार सीएम बने थे तो किसी को बहुमत नहीं मिला था। तब भाजपा ने समर्थन दिया और नीतीश कुमार सीएम बने थे। तब उनकी समता पार्टी होती थी, लेकिन बहुमत साबित न हो पाने के चलते यह सरकार एक सप्ताह तक ही चल सकी। भाजपा ने नीतीश कुमार का हमेशा समर्थन किया है और वह भी हमेशा साथ रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार का आशीर्वाद तो लालू यादव की आरजेडी को भी मिला था। लालू यादव यदि बिहार का सीएम बने तो इसके लिए भी उन्हें भाजपा का आभारी होना चाहिए। लालू के सीएम बनने क समय दलित नेता राम सुंदर दास काफी मजबूत थे। लेकिन उनकी जगह पर लालू यादव नेता बने क्योंकि उनकी सरकार को भाजपा का ही बाहर से समर्थन मिला था। जनता दल के विधायकों की मीटिंग में नेता चुना जाना था। लालू प्रसाद यादव के मुकाबले करीबी अंतर से राम सुंदर दास हार गए थे। कई राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि ऊंची जाति के विधायकों ने लालू यादव का समर्थन कर दिया था। बता दें कि सम्राट चौधरी भी एक समय में आरजेडी में थे और उन्हें रबड़ी देवी की सरकार में मंत्री बनने का चांस मिला था।

TAGGED: एनडीए, निर्विवाद, नीतीश, नेता, सम्राट, सर्वमान्य
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

हसुआ के बाद सिरदला में लागू हुआ निषेधाज्ञा 
बिहारी समाज
आवासीय छात्रावास में मासिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, छात्रों की स्वास्थ्य जांच कर वितरित की गई दवाएं व चश्मे
बिहारी समाज
जदयू का पटना स्नातक निर्वाचन संवाद कार्यक्रम, प्रखंड अध्यक्षों को चुनावी अभियान तेज करने का निर्देश
बिहारी समाज
विश्वकर्मा, विसर्जन, जुलूस, ट्रक, हादसा, 2 मरे, पथराव, आगजनी
विश्वकर्मा विसर्जन जुलूस में धुस गया ट्रक, 2 की मौत के बाद भारी बवाल…पथराव
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

हसुआ के बाद सिरदला में लागू हुआ निषेधाज्ञा 
बिहारी समाज
आवासीय छात्रावास में मासिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, छात्रों की स्वास्थ्य जांच कर वितरित की गई दवाएं व चश्मे
बिहारी समाज
जदयू का पटना स्नातक निर्वाचन संवाद कार्यक्रम, प्रखंड अध्यक्षों को चुनावी अभियान तेज करने का निर्देश
बिहारी समाज
विश्वकर्मा, विसर्जन, जुलूस, ट्रक, हादसा, 2 मरे, पथराव, आगजनी
विश्वकर्मा विसर्जन जुलूस में धुस गया ट्रक, 2 की मौत के बाद भारी बवाल…पथराव
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

हसुआ के बाद सिरदला में लागू हुआ निषेधाज्ञा 

- पन्द्रह में पांच ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण नवादा : जिले के…

By Swatva
बिहारी समाज

आवासीय छात्रावास में मासिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, छात्रों की स्वास्थ्य जांच कर वितरित की गई दवाएं व चश्मे

नवादा : जिले के रजौली नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय छात्रावास, मध्य विद्यालय चिरैला,…

By Swatva
बिहारी समाज

जदयू का पटना स्नातक निर्वाचन संवाद कार्यक्रम, प्रखंड अध्यक्षों को चुनावी अभियान तेज करने का निर्देश

नवादा : जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय, महावीर मार्केट में पटना स्नातक…

By Swatva
विश्वकर्मा, विसर्जन, जुलूस, ट्रक, हादसा, 2 मरे, पथराव, आगजनी
अपराध

विश्वकर्मा विसर्जन जुलूस में धुस गया ट्रक, 2 की मौत के बाद भारी बवाल…पथराव

रोहतास के अमझोर में बीती रात विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन के दौरान एक…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?