By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बांस बांधकर वाहनों का आवागमन किया ठप

Swatva
Last updated: September 20, 2026 1:24 pm
By Swatva 5 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र सिरोडावर पंचायत की बलिया गांव वार्ड नंबर 12 में सड़क और नाली की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का ग़ुस्सा भड़क उठा।गांव से इंटर स्कूल जाने वाली सड़क पर भारी कीचड़ और जलजमाव के कारण ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। पक्की नाली और पीसीसी सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश के बाद सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गयी है।

Contents
मरीजों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी बनी कीचड़ भरी सड़कपांच साल से सड़क निर्माण का इंतजारमनरेगा और 15 वीं वित्त योजना से निर्माण की मांगकहते अधिकारी
- Advertisement -

ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर गंदा पानी और कीचड़ जमा रहने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। जलजमाव के कारण गांव में बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर बांस बांधकर छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया और सरकार, प्रशासन तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध जताया।

मरीजों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी बनी कीचड़ भरी सड़क

लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण सबसे अधिक परेशानी आपातकालीन स्थिति में होती है। गांव में गर्भवती महिला या गंभीर मरीज होने पर उसे अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। बरवा गांव निवासी अरविंद कुमार और लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि इस रास्ते से बरवा सहित आसपास के करीब सात गांवों के बच्चे रोजाना पढ़ाई के लिए रजौली आते-जाते हैं। कीचड़ और जलजमाव के बीच से गुजरने के कारण बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं और फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। यह सड़क बलिया, बरवा, जोगियामारन समेत कई गांवों को जोड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है।

पांच साल से सड़क निर्माण का इंतजार

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों में कई चुनाव हुए, लेकिन सड़क और नाली की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। अरविंद कुमार ने बताया कि इतने वर्षों में न सड़क का निर्माण हुआ और न ही नाली बनायी गयी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और पंचायत स्तर के अधिकारियों के समक्ष समस्या रखी, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विभागीय स्तर से भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।

- Advertisement -

मनरेगा और 15 वीं वित्त योजना से निर्माण की मांग

समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया है। आवेदन में संजू देवी, दीपक कुमार, मीना देवी, उषा देवी, फुलवा देवी, ममता देवी, मंजू देवी, संध्या देवी, सनीमोनी देवी, रवि राजवंशी, अरुण राम, हरिनंदन रविदास और अर्जुन चौधरी समेत कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किये हैं।आवेदन में बताया गया है कि सिरोडावर पंचायत की बलिया गांव के वार्ड नंबर 12 में करीब 100 से 120 घर हैं। पक्की सड़क और नाली के अभाव में ग्रामीणों को बारिश के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने मनरेगा योजना अथवा 15 वीं वित्त आयोग की निधि से नाली और पीसीसी सड़क निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की।

कहते अधिकारी

प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव झा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत की जांच करायी जायेगी। जांच के बाद समस्या को पंचायत विकास योजना में शामिल कराकर जल्द से जल्द निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

ट्रस्ट की 4.76 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, अवैध निर्माण कार्य रोकने की मांग
बिहारी समाज
नहर के पानी को लेकर दो गांवों में विवाद, पुलिस के सामने गाली-गलौज और धमकी
बिहारी समाज
37.8 टन अवैध पत्थर लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, 10 लाख रुपये लगाया जुर्माना
बिहारी समाज
39 लीटर बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से झारखंड से बिहार ला रहे थे शराब
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

ट्रस्ट की 4.76 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, अवैध निर्माण कार्य रोकने की मांग
बिहारी समाज
नहर के पानी को लेकर दो गांवों में विवाद, पुलिस के सामने गाली-गलौज और धमकी
बिहारी समाज
37.8 टन अवैध पत्थर लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, 10 लाख रुपये लगाया जुर्माना
बिहारी समाज
39 लीटर बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से झारखंड से बिहार ला रहे थे शराब
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

ट्रस्ट की 4.76 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, अवैध निर्माण कार्य रोकने की मांग

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के पचरुखी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर…

By Swatva
बिहारी समाज

नहर के पानी को लेकर दो गांवों में विवाद, पुलिस के सामने गाली-गलौज और धमकी

नवादा : जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रेबरा जगदीशपुर और लेम्बुआ गांव…

By Swatva
बिहारी समाज

37.8 टन अवैध पत्थर लदा 12 चक्का ट्रक जब्त, 10 लाख रुपये लगाया जुर्माना

नवादा : जिले के रजौली क्षेत्र में अवैध खनन, खनिजों के गैर-कानूनी परिवहन…

By Swatva
बिहारी समाज

39 लीटर बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी से झारखंड से बिहार ला रहे थे शराब

नवादा : बिहार-झारखंड सीमा पर जन एच 20 पर रजौली थाना क्षेत्र के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?