By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

भाजपा में विलय को कब तक टालेंगे कुशवाहा? RLM के भविष्य पर पुत्रमोह हावी!

Amit Dubey
Last updated: August 7, 2026 4:09 pm
By Amit Dubey 5 Views
Share
3 Min Read
भाजपा, कुशवाहा, RLM, विलय, पुत्रमोह
SHARE

RLM सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भाजपा कोटे की सीट से एमएलसी तो मनोनित हो गए हैं, लेकिन अभी वे पूरी तरह सेफ जोन में नहीं हैं। अगर उनकी पार्टी रालोमो और भाजपा के बीच ठीक से सेटिंग नहीं बैठी तो उन्हें फिर मंत्री पद से हाथ धोना पड़़ सकता है। चूंकि जिस सीट पर उनका चयन विधान परिषद में बतौर एमएलसी किया गया है, उसका कार्यकाल अगले वर्ष मार्च में समाप्त हो जाएगा। ऐसे में वे फिर किसी भी सदन का सदस्य नहीं रह पायेंगे। इधर भाजपा लंबे समय से कुशवाहा की पार्टी का बीजेपी में विलय चाह रही है, परंतु कुशवाहा टालमटोल कर रहे हैं। लेकिन माना जा रहा कि कुशवाहा ज्यादा दिन तक अब टालमटोल नहीं कर पायेंगे क्योंकि भाजपा ने उनसे किया हर वादा पूरा कर दिया है। ऐसे में अब गेंद उनके पाले में है कि वे कब विलय को सहमति देते हैं।

- Advertisement -

दरअसल कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को 5 अगस्त को बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। इससे उनका मंत्री पद बच गया है, लेकिन उनका एमएलसी कार्यकाल मार्च 2027 में खत्म हो जाएगा। ऐसे में सात महीने बाद फिर से उनकी राजनीतिक स्थिति पर सवाल खड़े हो सकते हैं। दीपक प्रकाश को एमएलसी बनाने के लिए बीजेपी नेता देवेश कुमार ने अपना कार्यकाल पूरा होने से सात महीने पहले ही इस्तीफा दिया। इसके बाद राज्यपाल कोटे से खाली हुई सीट पर दीपक प्रकाश को मनोनीत किया गया। संविधान के अनुच्छेद 164(4) के तहत कोई भी गैर-विधायक अधिकतम छह महीने तक ही मंत्री रह सकता है। दीपक प्रकाश इस अवधि के करीब पहुंच चुके थे और इसी मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका भी दाखिल हुई थी।

इधर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी लंबे समय से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM का विलय अपने साथ चाहती है। सूत्रों के मुताबिक पहले राज्यसभा सीट और अब एमएलसी पद दिए जाने के पीछे भी यही उम्मीद है। लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी का अस्तित्व बनाए रखा है और अपने बेटे दीपक प्रकाश के लिए मंत्री पद सुरक्षित रखने पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में बीजेपी के भीतर भी अब यह सवाल उठने लगा है कि जब पार्टी के पास मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी जैसे बड़े कुशवाहा नेता हैं, तो फिर उपेंद्र कुशवाहा को लगातार राजनीतिक रियायत क्यों दी जा रही है। माना जा रहा है कि मार्च 2027 में 12 एमएलसी सीटें खाली होने पर RLM और बीजेपी के बीच फिर से राजनीतिक मोलभाव देखने को मिल सकता है। यही वह समय होगा जब कुुशवाहा को विलय पर मजबूर होना पड़ सकता है।

TAGGED: RLM, कुशवाहा, पुत्रमोह, भाजपा, विलय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वडबड़े ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, जिलाधिकारी भी रहे मौजूद
बिहारी समाज
ग्राहक बन पुलिस ने पटना के बाइक चोर को दबोचा
बिहारी समाज
जिले में बढ़ता ध्वनि प्रदूषण बना चिंता का विषय, प्रेशर हॉर्न और डीजे के शोर से हृदय रोगी परेशान
बिहारी समाज
पन्द्रह माह बाद थाने पहुंची लापता युवती, बोली- प्रेमी से शादी कर अपनी मर्जी से गई थी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वडबड़े ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, जिलाधिकारी भी रहे मौजूद
बिहारी समाज
ग्राहक बन पुलिस ने पटना के बाइक चोर को दबोचा
बिहारी समाज
जिले में बढ़ता ध्वनि प्रदूषण बना चिंता का विषय, प्रेशर हॉर्न और डीजे के शोर से हृदय रोगी परेशान
बिहारी समाज
पन्द्रह माह बाद थाने पहुंची लापता युवती, बोली- प्रेमी से शादी कर अपनी मर्जी से गई थी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
टोल टैक्स, स्टेट हाईवे, नवंबर, हाईटेक कैमरा, निगरानी
देश-विदेश

स्टेट हाईवे पर नवंबर से लगने लगेगा टोल टैक्स, हाईटेक कैमरों से होगी निगरानी

पथ निर्माण विभाग बिहार के सभी स्टेट हाईवे पर नवंबर माह से…

By Amit Dubey
बीजेपी, बांकीपुर, समीक्षा, प्रशांत किशोर, नैरेटिव
देश-विदेश

प्रशांत किशोर के नैरेटिव के आगे बीजेपी बेबस, क्या हार से कोई सबक ले पाएगी पार्टी?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 30 साल पुराने गढ़ के ढहने के बाद…

By Amit Dubey
चंपारण, सुस्ता, नेपाल बॉर्डर, SSB, हमला, तनाव
अपराध

प. चंपारण के सुस्ता क्षेत्र में बॉर्डर पर नेपाल की तरफ से SSB जवानों पर हमला, तनाव

भारत-नेपाल सीमा से सटे पश्चिमी चम्पारण के संवेदनशील और लंबे समय से…

By Amit Dubey
बीपीएससी, AEDO, पेपर लीक, भाभा, एटॉमिक रिसर्च, सेंटर, टेक असिस्टेंट, गिरफ्तार
अपराध

बीपीएससी AEDO पेपर लीक में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर का टेक असिस्टेंट गिरफ्तार

BPSC द्वारा अप्रैल में आयोजित AEDO भर्ती परीक्षा के दौरान हुए पेपर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?