अरवल – बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस द्वारा सहायता पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संबंधित की उपस्थिति में उनके द्वारा किए गए आवेदनों की कार्रवाई एवं मूल्यांकन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। इस क्रम में कृषि विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय, कुर्था जिला एवं परिवहन कार्यालय सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण रूप से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विभिन्न मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों की समस्या की यथा शीघ्र समाधान किया जाए। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये आम नागरिकों से भी मुलाकात की और उनके कार्य एवं भूमिका को अंतिम रूप दिया।
प्राप्त आवेदनों के संबंध में संबंधित विभागों को सूचीबद्ध करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों के समस्याओं का प्रभावी निष्पादन जिला प्रशासन के सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सहायता पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा कर जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में निरंतर कार्रवाई जारी है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट