अरवल – पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर किरण कुमार गोरख जाधव, पुलिस अधीक्षक, अरवल के नेतृत्व में पुलिस केंद्र, अरवल में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरवल जिला के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को सलामी अर्पित की गई तथा माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर देश की आंतरिक सुरक्षा, शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों का त्याग, शौर्य एवं बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
उनका अदम्य साहस, कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा एवं राष्ट्रसेवा का जज्बा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। अरवल पुलिस वीर शहीदों को शत्-शत् नमन। आपका बलिदान अमर है, आपकी स्मृति सदैव हमारे हृदय में जीवंत रहेगी।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट