By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

पोलिंग एजेंटों को पैसा देने से बचने के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए नीरज, अनंत सिंह का जबर्दस्त तंज

Amit Dubey
Last updated: October 21, 2026 12:10 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
4 Min Read
अनंत, नीरज, बीमार, ड्रामा, पोलिंग एजेंट, पैसा, डर
SHARE

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट से एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होने पर जबर्दस्त तंज कसते हुए कहा है कि यह उनकी पुरानी आदत है। आगामी चुनाव में हार के बाद अपने पोलिंग एजेंट को पैसा देने के डर से नीरज कुमार बीमार पड़ गए हैं। पटना स्नातक सीट से जदयू ने नीरज कुमार को प्रत्याशी बनाया है, जबकि पार्टी के विधायक अनंत सिंह उनका खुलेआम विरोध करते हुए विपक्षी जन सुराज प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अभी दो दिन पहले ही नीरज कुमार को हार्ट अटैक आ या और तबसे वे इलाजरत हैं। पटना स्नातक सीट पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है और अनंत सिंह ने कहा है कि चुनाव से पहले पोलिंग एजेंटों को पैसा देना होता है, इसी से बचने के लिए नीरज कुमार ​बीमार होने का नाटक कर अस्पताल में भर्ती हो गए हैंं

Contents
एफआईआर हो गया तो बेल कराएंगेललन सिंह की कोशिशें भी नाकाम
- Advertisement -

एफआईआर हो गया तो बेल कराएंगे

JDU के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि यह सब दिन से नीरज कुमार की आदत रही है। बूथ पर पैसा भेजना होगा तो बीमार हो जाएंगे, अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे। फिर दो घंटा बाद आ जाएंगे, ठीक हो जाएंगे। दूसरी तरफ इस चुनाव के दौरान अपने खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की प्राथमिकी पर अनंत सिंह ने कहा कि इससे क्या हो जाएगा, एफआईआर हो गया तो बेल कराएंगे। विदित हो कि नीरज कुमार को दो दिन पूर्व हार्ट अटैक आया जिसके बाद से वे पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। अनंत सिंह इस चुनाव में पार्टी की चेतावनी के बावजूद नीरज कुमार का खुलेआम विरोध कर रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ जन सुराज उम्मीदवार को समर्थन दिया है, बल्कि उनके लिए खुलकर चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं।

ललन सिंह की कोशिशें भी नाकाम

इस एमएलसी चुनाव के मद्देनजर जदयू ने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच मतभेद दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को लगाया था। उन्होंने कोशिश भी की थी लेकिन अनंत सिंह का रुख नहीं बदला और वे अपनी जिद पर कायम रहे। अनंत सिंह ने जन सुराज उम्मीदवार डॉक्टर अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार शुरू कर दिया और इसे अब भी कर रहे हैं। अनंत सिंह पर जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए प्रचार के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के 3 मामले दर्ज हुए हैं। बाढ़ और मोकामा थानों में ऐसी 3 एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जाता है कि प्रचार में रोड शो के दौरान तय सीमा से अधिक गाड़ियां और जेसीबी इस्तेमाल करने को लेकर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन की ओर से 10 गाड़ियों के इस्तेमाल की इजाजत दी गई थी लेकिन रोड शो के दौरान 15 से ज्यादा गाड़ियों और जेसीबी का इस्तेमाल कर फूलों की वर्षा कराई गई थी।

TAGGED: अनंत, डर, ड्रामा, नीरज, पैसा, पोलिंग एजेंट, बीमार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रतिमा विसर्जन के पूर्व डीएम-एसपी ने लिया विसर्जन स्थल का जायजा
बिहारी समाज
जन सुराज, अध्यक्ष, कॉलर, थप्पड़, मनोज भारती, कार, किराया, बकाया
कार का किराया न चुकाने पर जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती का कॉलर पकड़ थप्पड़ जड़ा!
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति वायरल
किन्नर समाज की अनूठी पहल, दुर्गापूजा पर भंडारे में श्रद्धालुओं को कराया भोजन
बिहारी समाज
अधिकारियों व यंग ब्रिगेड के सदस्यों ने एक दूसरे को किया सम्मानित
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रतिमा विसर्जन के पूर्व डीएम-एसपी ने लिया विसर्जन स्थल का जायजा
बिहारी समाज
जन सुराज, अध्यक्ष, कॉलर, थप्पड़, मनोज भारती, कार, किराया, बकाया
कार का किराया न चुकाने पर जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती का कॉलर पकड़ थप्पड़ जड़ा!
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति वायरल
किन्नर समाज की अनूठी पहल, दुर्गापूजा पर भंडारे में श्रद्धालुओं को कराया भोजन
बिहारी समाज
अधिकारियों व यंग ब्रिगेड के सदस्यों ने एक दूसरे को किया सम्मानित
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
जन सुराज, अध्यक्ष, कॉलर, थप्पड़, मनोज भारती, कार, किराया, बकाया
देश-विदेश

कार का किराया न चुकाने पर जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती का कॉलर पकड़ थप्पड़ जड़ा!

पटना में पीके की पार्टी जन सुराज के बिहार अध्यक्ष मनोज भारती…

By Amit Dubey
पप्पू यादव, दुर्गा पूजा, मंच, चक्कर, तबीयत, बिगड़ी
देश-विदेश

दुर्गा पूजा के मंच पर खड़े-खड़े पप्पू यादव को आ गया चक्कर…पानी का छींटा मार संभाला

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की बीती रात कटिहार मे दुर्गा…

By Amit Dubey
साड़ी, AK-47,फायरिंग, महिला, IPS, वीडियो, शस्त्र पूजा, ले.जनरल, भड़के
अपराध

साड़ी पहनकर AK-47 से गोलियां दागती महिला IPS का वीडियो वायरल, भड़क गए ले. जनरल

छत्तीसगढ़ की तेजतर्रार महिला IPS अफसर अंकिता शर्मा का एक वीडियो सोशल…

By Amit Dubey
अनंत, एक्शन, JDU, संजय झा, 9 मर्डर, बयान
देश-विदेश

अनंत सिंह पर एक्शन लेगा JDU! ​पढ़ें संजय झा ने क्या कहा?

JDU के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बयान पर अब…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?