By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

अनंत-आनंद मोहन के जले पर RJD ने छिड़का नमक, गलत करने का फल तो मिलेगा ही

Amit Dubey
Last updated: November 27, 2026 4:24 pm
By Amit Dubey 3 Views
Share
5 Min Read
RJD, अनंत, आनंद मोहन, भाई बीरेंद्र, सुनील सिंह
SHARE

पूर्व सांसद आनंद मोहन और मोकामा विधायक अनंत सिंह से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद बिहार में सियासी बयानबाजी चरम पर है। आरजेडी ने इन दोनों ही नेताओं की जेल वापसी के आदेश पर तंज कसते हुए कहा है कि गलत करने का फल तो मिलेगा ही। राजद विधायक भाई वीरेंद्र और लालू के चहेते MLC सुनील सिंह ने इन दोनों बाहुबलियों के मामलों का हवाला देते हुए बिहार सरकार पर भी निशाना साधा। RJD नेताओं ने बिहार विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान इन दोनों ही बाहुबली नेताओं के उस ‘धोखे’ को भी याद किया, जब अनंत सिंह की पत्नी और आनंद मोहन के बेटे ने RJD का साथ छोड़कर NDA का समर्थन किया था। RJD नेताओं ने कहा कि गलत काम करने वालों को आखिरकार अपने किए का नतीजा भुगतना ही पड़ता है।

Contents
बाहुबलियों को तवज्जो देने से फैलेगी अराजकतासरकार फंसाती भी है और बचाती भी है
- Advertisement -

बाहुबलियों को तवज्जो देने से फैलेगी अराजकता

मीडिया ने जब RJD विधायक भाई वीरेंद्र से अनंत सिंह और आनंद मोहन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह एक न्यायिक मामला है और सुप्रीम कोर्ट के मामलों पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। वहीं बाहुबलियों पर कोर्ट के सख्त रुख से जुड़े सवाल पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि मीडिया अक्सर सामाजिक कार्यकर्ताओं या आम राजनीतिक नेताओं की तुलना में बाहुबलियों और अपराधियों को ज्यादा तवज्जो देता है। भाई वीरेंद्र के अनुसार अगर अपराधियों और बाहुबलियों को बढ़ावा दिया जाएगा तो देश में अराजकता फैलेगी और जब अराजकता फैलती है तो सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट को संज्ञान लेना ही पड़ता है। इसके बाद आनंद मोहन के बिहार दौरे और उनके बेटे चेतन आनंद द्वारा आयोजित बैठक के बारे में भाई वीरेंद्र ने कहा कि राजनीति से जुड़े लोगों को यात्रा करनी चाहिए और बैठकें करना अपने आप में एक सकारात्मक गतिविधि है। तेजस्वी यादव द्वारा फ्लोर टेस्ट के दौरान धोखा देने वालों को सजा मिलने के बयान पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि फ्लोर टेस्ट के समय महागठबंधन के पास बहुमत था। उस समय जो लोग RJD के टिकट पर चुनाव जीते, बाद में उन्होंने पार्टी को धोखा दिया। आज भगवान भी उन्हें अपने किए का फल दे रहे हैं। भाई वीरेंद्र ने कहा कि कुछ लोगों ने खुद भी दगाबाजी करने की बात स्वीकार भी की है और गलत करने का फल तो मिलता ही है। इसमें कोई शक नहीं कि ईश्वर है। इंसान जैसा बोता है, वैसा ही काटता है।

सरकार फंसाती भी है और बचाती भी है

उधर RJD MLC सुनील कुमार ने भी आनंद मोहन और अनंत सिंह के मामलों को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला और कहा कि बिहार में यह बात जगजाहिर है कि सरकार अपनी जरूरत के हिसाब से लोगों को फंसाती है या फिर उन्हें बचा लेती है। अनंत सिंह और आनंद मोहन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब सरकार को उनकी जरूरत थी, तब उन्हें जेल से बाहर निकाल लिया गया और काम निकल जाने के बाद उन्हें किनारे कर दिया गया। सुनील कुमार ने बताया कि राजनीतिक रूप से मुश्किल दौर में तेजस्वी यादव ने आनंद मोहन के परिवार को पार्टी टिकट देकर उनका साथ दिया था। RJD ने आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद और उनके बेटे चेतन आनंद को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन फ्लोर टेस्ट के दौरान उन्होंने पार्टी का साथ नहीं दिया। RJD MLC ने आनंद मोहन पर बार-बार अपनी राजनीतिक निष्ठा बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि समय के साथ आनंद मोहन कभी JDU, कभी RJD और कभी अपनी पार्टी के साथ रहे हैं। आनंद मोहन ने अपने या अपने परिवार के राजनीतिक फायदे के लिए बार-बार राजनीतिक दल बदले हैं, जबकि उन्होंने अपने समुदाय के हितों पर कभी ध्यान नहीं दिया।

TAGGED: RJD, अनंत, आनंद मोहन, भाई बीरेंद्र, सुनील सिंह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

विधानसभा, शीतकालीन, सत्र, 30 नवंबर, प्रशांत किशोर
30 से विधानसभा का शीतकालीन सत्र, पहली बार सदन में गरजेंगे प्रशांत किशोर
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
डिग्री कॉलेजों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक घर-घर जाकर कर रहे हैं संपर्क
बिहारी समाज
बाराटांड़ गांव में घुसा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत
बिहारी समाज
बोरिंग हुई स्ट्रक्चर भी बना, पर टंकी लगाना भूल गया ठेकेदार!
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

विधानसभा, शीतकालीन, सत्र, 30 नवंबर, प्रशांत किशोर
30 से विधानसभा का शीतकालीन सत्र, पहली बार सदन में गरजेंगे प्रशांत किशोर
देश-विदेश राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
डिग्री कॉलेजों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक घर-घर जाकर कर रहे हैं संपर्क
बिहारी समाज
बाराटांड़ गांव में घुसा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत
बिहारी समाज
बोरिंग हुई स्ट्रक्चर भी बना, पर टंकी लगाना भूल गया ठेकेदार!
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
विधानसभा, शीतकालीन, सत्र, 30 नवंबर, प्रशांत किशोर
देश-विदेश

30 से विधानसभा का शीतकालीन सत्र, पहली बार सदन में गरजेंगे प्रशांत किशोर

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा।…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

डिग्री कॉलेजों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक घर-घर जाकर कर रहे हैं संपर्क

नवादा : बिहार के ग्रामीण और प्रखंड क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने…

By Swatva
बिहारी समाज

बाराटांड़ गांव में घुसा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत

नवादा : झारखंड और बिहार की सीमा से सटे जिले के गोविंदपुर…

By Swatva
बिहारी समाज

बोरिंग हुई स्ट्रक्चर भी बना, पर टंकी लगाना भूल गया ठेकेदार!

नवादा : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के तहत हर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?