By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
चुनाव

गले में पार्टी सिंबल वाला गमछा डाल वोट देने पहुंचे लालू, चुनाव आयोग से शिकायत

Amit Dubey
Last updated: June 1, 2024 5:01 pm
By Amit Dubey 628 Views
Share
3 Min Read
परिवारवाद, मीसा भारती, लालू की कमजोर नस, JDU, संसदीय दल नेता
SHARE

पटना में आज सातवें चरण की वोटिंग के दौरान जब राजद सुप्रीमो लालू यादव वोट डालने पहुंचे तो उन्होंने अपने कंधे पर लालटेन निशान वाला गमछा डाल रखा था। भाजपा ने इस पर विरोध दर्ज करते हुए चुनाव आयोग से लालू के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आरजेडी सुप्रीमो पर आरोप लगाया गया है कि वे ‘लालटेन’ निशान के गमछे के साथ वोटिंग करने गए थे। ऐसा आचरण आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

Contents
भाजपा ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोपलोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 130 की उड़ी धज्जी
- Advertisement -

भाजपा ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

सातवें चरण में आज शनिवार को राजधानी पटना में पटना साहिब और पाटलिपुत्रा सीट के लिए मतदान हो रहा है। राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य के साथ लालू यादव ने भी पटना के वेटनरी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला था। इस दौरान उन्होंने अपने गले में हरे रंग का गमछा डाल रखा था जिसपर उनकी पार्टी का चुुनाव चिह्न बना हुआ था। भाजपा ने निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि सातवें और अंतिम चरण के चुनाव के दिन आज शनिवार एक जून को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह लालटेन वाला पट्टा/गमछा गले में लपेटकर अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह लालटेन दिखाते हुए मतदान केंद्र में मतदान करने गए। पार्टी ने आरोप लगाया कि इससे ऐसा लगता है कि वे मतदाताओं को मतदान केंद्र पर राजद के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। इसके वजह से मतदान प्रभावित हो रहा है।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 130 की उड़ी धज्जी

Bihar Lok Sabha Election Bjp Complains to Election Commission Against Lalu Yadav for Campaigning on Voting Day

भाजपा ने कहा कि यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 130 के प्रावधानों से प्रतिबंधित है और दंडनीय अपराध है, जिसकी सजा भी इस धारा के अंतर्गत निहित है। साथ ही साथ यह चुनाव आदर्श आचार संहिता के निर्देश सं० 135 की कंडिका 8 का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है। यह भारतीय दंड विधान की धारा 171 के अंतर्गत भी दंडनीय अपराध है।

इसलिए निर्वाचन अधिकारी से निवेदन है कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह-पूर्व मुख्य मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया जाए। साथ ही उचित कानूनी कार्रवाई करने की कृपा की जाए।

TAGGED: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन, चुनाव आयोग, भाजपा, मतदान, लालू यादव, शिकायत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
वोटिंग, बांकीपुर, रफ्तार धीमी, बीजेपी, जनसुराज, भिड़ंत
चुनाव

बांकीपुर में वोटिंग की रफ्तार धीमी, बीजेपी और जनसुराज समर्थकों में भिड़ंत

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह के शुरुआती घंटों…

By Amit Dubey
तेजस्वी, विधानसभा, राजद, विधायक, भाजपा, विजय सिन्हा
बिहारी समाज

दिल्ली में पिता का इलाज करवा रहे तेजस्वी! राजद विधायक के जवाब पर भाजपा ने ली चुटकी

अगर कल शुक्रवार को भी तेजस्वी यादव विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र…

By Amit Dubey
कांग्रेस, भाजपा, मारपीट, सदाकत आश्रम, घेराव
देश-विदेश

पटना में कांग्रेसियों ने भाजपाइयों को जमकर कूटा, सदाकत आश्रम घेरने पहुंचे थे

राजधानी पटना में आज बुधवार को कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर बीजेपी…

By Amit Dubey
बांकीपुर, चुनाव, प्रचार, BJP, PK, सीधी फाइट, राजद, जनसुराज
चुनाव

बांकीपुर में BJP और PK की सीधी फाइट पर वोटों के बिखराव का डर हावी

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार अब तेज हो गया है। सरकार के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?