नवादा : नरहट थाना क्षेत्र के पुणौल गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर तीन लोगों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान सुरेंद्र चौहान की पत्नी सविता देवी, पुत्र साजन कुमार और जितेंद्र चौहान के रूप में हुई है।
घटना के बाद परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने उचित कार्रवाई की मांग की है।
भईया जी की रिपोर्ट