नवादा : नगर से 12 वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चे के लापता होने के बाद काफी खोजबीन के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता संजीव कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस से बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, बच्चा 17 नवंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
लापता बच्चे की उम्र करीब 12 वर्ष और लंबाई लगभग पांच फीट है। घटना के समय उसने पीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का हाफ पैंट पहन रखा था। इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 1236/26, दिनांक 18 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई शैलेश कुमार को सौंपी गई है। परिजनों ने पुलिस से बच्चे को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की अपील की है।
भईया जी की रिपोर्ट