नवादा : प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री माधव जी महाराज से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, के जिला महासचिव पाण्डेय अभिमन्यु कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने महाराज जी का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के अवसर पर समाज, संस्कृति, सनातन परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
पूज्य श्री माधव जी महाराज ने अपने आशीर्वचनों में समाज में सेवा, संस्कार और एकता की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जिला महासचिव पाण्डेय अभिमन्यु कुमार ने कहा कि संतों और कथावाचकों का सानिध्य समाज को सही दिशा प्रदान करता है तथा उनके विचार जन-जन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान वातावरण आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण बना रहा।
भईया जी की रिपोर्ट