By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बिहार में 25 जनवरी से घर-घर जाकर जनगणना, शेड्यूल जारी

Amit Dubey
Last updated: November 19, 2026 1:46 pm
By Amit Dubey 4 Views
Share
3 Min Read
जनगणना, बिहार, घर-घर, 25 जनवरी, शेड्यूल जारी
SHARE

बिहार में जनगणना 2027 को लेकर शेड्यूल जारी करते हुए प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना की जायेगी। परंतु इस प्रक्रिया के शुरू होने से पहले ही इस बार लोगों को जनगणना में खुद के शामिल होने की एक अतिरिक्त सुविधा भी दी गई है। इसके तहत नागरिक प्रगणकों के घर पहुंचने का इंतजार किये बिना 10 जनवरी से ही अपनी स्वयं और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। खुद ही जनगणना में शामिल होने की यह प्रक्रिया 10 जनवरी से चालू होगी और 24 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद प्रगणक घर—घर जाकर जनगणना कार्य को संपन्न करेंगे।

- Advertisement -

सम्राट सरकार में मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली की अधिसूचना के आलोक में सूबे में जनगणना का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मंत्री ने बताया कि बिहार में जनगणना का मुख्य कार्य 25 जनवरी से शुरू होगा, जो 28 फरवरी, 2027 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और जनसंख्या से जुड़ी जरूरी जानकारियां एकत्र करेंगे। इस काम को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं ताकि पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

इस बार आम लोगों को जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी का एक अतिरिक्त विकल्प भी मिलेगा। प्रगणकों के घर पहुंचने से पहले 10 जनवरी से 24 जनवरी तक नागरिक स्वयं अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इस सुविधा से लोगों को जनगणना प्रक्रिया में सीधे भागीदारी का अवसर मिलेगा। हालांकि इसके बाद 25 जनवरी से प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का काम करेंगे। मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि बिहार में जनगणना के सफल संचालन की जिम्मेदारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जनगणना कोषांग को सौंपी गयी है। जनगणना के तहत जुटाये जाने वाले आंकड़े राज्य की आबादी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करायेंगे।

TAGGED: 25 जनवरी, घर-घर, जनगणना, बिहार, शेड्यूल जारी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कथावाचक श्री माधव जी महाराज से मिले ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव पाण्डेय अभिमन्यु कुमार
बिहारी समाज
तेजस्वी, अशोक चौधरी, सम्राट, तीन पद, फर्जी, मंत्री
अशोक चौधरी फर्जी मंत्री, तीन-तीन पद देकर संविधान को कूड़े में फेंका..तेजस्वी का तंज
देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
जिले में चार दिनों में मात्र 21 मिट्रिक टन धान की खरीद, भुगतान प्रक्रिया शून्य
बिहारी समाज
भारत टैक्सी, सहकारी, कैब सेवा, पटना, बिहार, 4 शहर
पटना समेत बिहार के 4 शहरों में चलेगी ‘भारत टैक्सी’ सहकारी कैब सेवा
बिहारी समाज देश-विदेश राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कथावाचक श्री माधव जी महाराज से मिले ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव पाण्डेय अभिमन्यु कुमार
बिहारी समाज
तेजस्वी, अशोक चौधरी, सम्राट, तीन पद, फर्जी, मंत्री
अशोक चौधरी फर्जी मंत्री, तीन-तीन पद देकर संविधान को कूड़े में फेंका..तेजस्वी का तंज
देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
जिले में चार दिनों में मात्र 21 मिट्रिक टन धान की खरीद, भुगतान प्रक्रिया शून्य
बिहारी समाज
भारत टैक्सी, सहकारी, कैब सेवा, पटना, बिहार, 4 शहर
पटना समेत बिहार के 4 शहरों में चलेगी ‘भारत टैक्सी’ सहकारी कैब सेवा
बिहारी समाज देश-विदेश राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

कथावाचक श्री माधव जी महाराज से मिले ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव पाण्डेय अभिमन्यु कुमार

​नवादा : प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री माधव जी महाराज से अखिल…

By Swatva
तेजस्वी, अशोक चौधरी, सम्राट, तीन पद, फर्जी, मंत्री
देश-विदेश

अशोक चौधरी फर्जी मंत्री, तीन-तीन पद देकर संविधान को कूड़े में फेंका..तेजस्वी का तंज

सम्राट सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के तीन पद को लेकर नेता…

By Amit Dubey

जिले में चार दिनों में मात्र 21 मिट्रिक टन धान की खरीद, भुगतान प्रक्रिया शून्य

नवादा : जिले में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत सरकारी दर…

By Swatva
भारत टैक्सी, सहकारी, कैब सेवा, पटना, बिहार, 4 शहर
बिहारी समाज

पटना समेत बिहार के 4 शहरों में चलेगी ‘भारत टैक्सी’ सहकारी कैब सेवा

बिहार के पटना, गया, वैशाली और मुजफ्फरपुर में आम यात्रियों के लिए…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?