By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

जिले में चार दिनों में मात्र 21 मिट्रिक टन धान की खरीद, भुगतान प्रक्रिया शून्य

Swatva
Last updated: November 19, 2026 4:01 pm
By Swatva 9 Views
Share
6 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत सरकारी दर पर धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू तो हो गई है, लेकिन धरातल पर इसकी रफ्तार बेहद सुस्त है। सहकारिता विभाग की ओर से तैयारियां पूरी होने के दावों के बावजूद धान में अधिक नमी और खेतों में कटनी पूरी तरह शुरू नहीं होने के कारण क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

- Advertisement -

राज्य मुख्यालय द्वारा इस वर्ष जिले के लिए कुल 01 लाख 09 हजार 734 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पूरी खरीदारी प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक चलेगी। सरकार ने इस बार किसानों को उपज का उचित मूल्य देने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। जिले में साधारण धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए (ग्रेड-1) धान का समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। हालांकि जिले में सामान्यत: सामान्य धान ही किसान बेच पाते है।

​168 पैक्स और व्यापार मंडलों का हुआ चयन धान की सुचारू खरीदारी के लिए सहकारिता विभाग द्वारा समितियों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिला सहकारिता पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जिले में कुल 187 पैक्स (प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति) और 14 व्यापार मंडल कार्यरत हैं। हालांकि, विभागीय मानकों और डिफॉल्टर आदि की जांच के बाद इनमें से 158 पैक्स और 10 व्यापार मंडलों को ही धान क्रय के लिए सूचीबद्ध किया गया है। शेष समितियां विभिन्न तकनीकी व बकाया संबंधी कारणों से फिलहाल खरीदारी प्रक्रिया से बाहर हैं। चयनित सभी 168 समितियों में शामिल 158 पैक्स व 10 व्यापार मंडल को क्रय केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया है, लेकिन धरातल पर सभी केंद्र अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाए हैं।

धान की आवक कम होने के कारण शुरुआती चरण में गिने-चुने केंद्रों पर ही तौल कांटा और नमी मापक यंत्र (मॉइश्चर मीटर) के साथ खरीदारी की औपचारिक शुरुआत की गई है। अभियान शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन जिले में अब तक महज सांकेतिक खरीदारी ही हो सकी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले की केवल आठ समितियों के माध्यम से अब तक सिर्फ आठ किसानों से कुल 21 मीट्रिक टन यानी 210 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। खरीदारी की मात्रा बेहद कम होने के कारण किसानों के खाते में राशि अंतरण यानी भुगतान की प्रक्रिया भी अभी शुरुआती चरण में ही है। विभाग का दावा है कि धान प्राप्ति के 48 घंटे के भीतर पीएफएमएस के माध्यम से किसानों के खाते में भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।

- Advertisement -

खरीदारी में सुस्ती के पीछे दो मुख्य व्यावहारिक कारण सामने आ रहे हैं। पहला, जिले के अधिकांश हिस्सों में धान की कटनी अभी पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी है। दूसरा और सबसे बड़ा कारण धान में नमी का अधिक होना है। सरकारी मानक के अनुसार, अधिकतम 17 प्रतिशत नमी वाले धान की ही खरीद की जा सकती है, जबकि वर्तमान में खेतों से कटकर आ रहे धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से काफी अधिक है। परंपरागत रूप से जिले में धान क्रय अभियान 15 दिसंबर के बाद ही वास्तविक तेजी पकड़ पाता है।

मजबूरी में बिचौलियों की लेते हैं शरण नवादा। क्रय केंद्रों पर सख्त नियम और नमी के मानक को लेकर किसानों में सामान्य रूप से एक निराशा रहती है। स्थानीय किसानों हसुआ के सोनसा निवासी संजय यादव, सिंघौली के मुसाफिर कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, बलियारी के सुरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि रबी फसल गेहूं, चना, मसूर की बुवाई के लिए उन्हें खाद-बीज और जुताई के लिए तत्काल नकदी की आवश्यकता रहती है। पैक्स केंद्रों पर नमी का हवाला देकर जब धान लेने से इनकार कर दिया जाता है या सुखाकर लाने को कहा जाता है, तब आर्थिक तंगी से जूझ रहे छोटे और सीमांत किसान मजबूर होकर औने-पौने दामों पर स्थानीय व्यापारियों और बिचौलियों के हाथों अपना धान बेचने को विवशता रहती है। हालांकि वर्तमान में ऐसी कोई परिस्थिति नहीं है, क्योंकि धान कटनी ही पूरी तरह से नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

जिला सहकारिता पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि विभाग खरीदारी के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी चयनित पैक्स और व्यापार मंडलों को आवश्यक दिशा-निर्देश व बोरा आदि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान लेने से मिलिंग के समय चावल टूटने की समस्या आती है, इसलिए मानक का पालन जरूरी है। जैसे-जैसे मौसम साफ होगा और धान की फसल सूखेगी, क्रय केंद्रों पर आवक बढ़ेगी और निर्धारित समय सीमा के भीतर जिले का 1.09 लाख एमटी का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: 21 मिट्रिक टन धान, nawada khabar, Nawada news, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कथावाचक श्री माधव जी महाराज से मिले ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव पाण्डेय अभिमन्यु कुमार
बिहारी समाज
तेजस्वी, अशोक चौधरी, सम्राट, तीन पद, फर्जी, मंत्री
अशोक चौधरी फर्जी मंत्री, तीन-तीन पद देकर संविधान को कूड़े में फेंका..तेजस्वी का तंज
देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
भारत टैक्सी, सहकारी, कैब सेवा, पटना, बिहार, 4 शहर
पटना समेत बिहार के 4 शहरों में चलेगी ‘भारत टैक्सी’ सहकारी कैब सेवा
बिहारी समाज देश-विदेश राजपाट
जंगली व पहाड़ी चटकरी और विलासपुर में दूर होगी नेटवर्क की समस्या, 4G मोबाइल टावर लगाने को मिली मंजूरी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कथावाचक श्री माधव जी महाराज से मिले ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव पाण्डेय अभिमन्यु कुमार
बिहारी समाज
तेजस्वी, अशोक चौधरी, सम्राट, तीन पद, फर्जी, मंत्री
अशोक चौधरी फर्जी मंत्री, तीन-तीन पद देकर संविधान को कूड़े में फेंका..तेजस्वी का तंज
देश-विदेश राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
भारत टैक्सी, सहकारी, कैब सेवा, पटना, बिहार, 4 शहर
पटना समेत बिहार के 4 शहरों में चलेगी ‘भारत टैक्सी’ सहकारी कैब सेवा
बिहारी समाज देश-विदेश राजपाट
जंगली व पहाड़ी चटकरी और विलासपुर में दूर होगी नेटवर्क की समस्या, 4G मोबाइल टावर लगाने को मिली मंजूरी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

कथावाचक श्री माधव जी महाराज से मिले ब्राह्मण महासभा के जिला महासचिव पाण्डेय अभिमन्यु कुमार

​नवादा : प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री माधव जी महाराज से अखिल…

By Swatva
भारत टैक्सी, सहकारी, कैब सेवा, पटना, बिहार, 4 शहर
बिहारी समाज

पटना समेत बिहार के 4 शहरों में चलेगी ‘भारत टैक्सी’ सहकारी कैब सेवा

बिहार के पटना, गया, वैशाली और मुजफ्फरपुर में आम यात्रियों के लिए…

By Amit Dubey

जंगली व पहाड़ी चटकरी और विलासपुर में दूर होगी नेटवर्क की समस्या, 4G मोबाइल टावर लगाने को मिली मंजूरी

नवादा : जिले के रजौली विधानसभा क्षेत्र के जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों…

By Swatva
जनगणना, बिहार, घर-घर, 25 जनवरी, शेड्यूल जारी
देश-विदेश

बिहार में 25 जनवरी से घर-घर जाकर जनगणना, शेड्यूल जारी

बिहार में जनगणना 2027 को लेकर शेड्यूल जारी करते हुए प्रशासनिक तैयारियां…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?