नवादा : जिले की अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के नेमदारगंज में पुलिस ने 424 लीटर महुआ शराब जब्त की है। छापेमारी में एक नाबालिग पकड़ा गया, वहीं दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
अकबरपुर के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के छोटकी अम्मा गांव के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 424 लीटर महुआ शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को निरुद्ध किया है, जबकि दो अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शराब ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर सभी भागने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर एक किशोर को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। फरार आरोपितों में बुधुआ निवासी सोनू कुमार उर्फ सुमित और जोबा गांव निवासी गुड्डू भैया शामिल हैं।
तलाशी के दौरान दोनों मोटरसाइकिलों पर लदे बोरों से 212 पॉलिथीन में कुल 424 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। मामले में तीनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट