By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

निर्दलीय MLC भाजपा में गए तो NDA में मच गया बवाल, JDU ने BJP पर उठाए सवाल…RJD ने कसा तंज

Amit Dubey
Last updated: November 2, 2026 1:44 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
5 Min Read
NDA, बवाल, JDU, BJP, निर्दलीय, MLC, सवाल, RJD, तंज
SHARE

बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA प्रत्याशियों के खिलाफ बागी होकर चुनाव जीतने वाले निर्दलीयों के फिर से बीजेपी में शामिल कराने को लेकर जदयू और भाजपा में ठन गई है। बिहार विधान परिषद चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार को हराने वाले निर्दलीय एमएलसी राहुल राज की बीजेपी में वापसी पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सवाल उठाए हैं। उमेश कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी ने राहुल राज को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया था। इसके बावजूद चुनाव में जीत के तुरंत बाद उन्हें पार्टी में वापस लेने का फैसला किया गया। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय जीत हासिल करने वाले राहुल राज और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी निर्दलीय उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी के भाजपा में शामिल होने को लेकर जदयू नेताओं ने सवाल उठाए हैं। इस मुद्दे पर JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने BJP को आत्ममंथन करने की सलाह दी है, जबकि RJD ने JDU पर तंज भरा हमला बोलते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार की पार्टी पूरी तरह भाजपा के रहमोकरम पर निर्भर हो गई है।

Contents
JDU प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवालतिरहुत उम्मीदवार ने टाली प्रेस वार्ताभाजपा के रहमोकरम पर जदयू : राजद
- Advertisement -

JDU प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने राहुल राज की फिर से कमल निशान वाली पार्टी में वापसी को लेकर कहा कि भाजपा किसे पार्टी में शामिल करती है, किसे रखती है और किसे निष्कासित करती है, यह उसका आंतरिक मामला है। लेकिन सवाल यह है कि जिन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में महज 15 दिन पहले पार्टी से निकाला गया था, उन्हें जीतते ही 15 दिन के भीतर दोबारा पार्टी में कैसे शामिल कर लिया गया? उमेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा को इस पर विचार करना चाहिए, क्योंकि मामला NDA की पहचान और गठबंधन की छवि से जुड़ा है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भी इस पर मंथन करने की बात कही। वहीं JDU के वरिष्ठ नेता और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी BJP की रणनीति पर कड़ा प्रहार किया। नीरज कुमार ने कहा कि आज की राजनीति में एक नया प्रचलन देखने को मिल रहा है, जहां लोगों का दिल कहीं और होता है और दिमाग कहीं और। नीरज कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान जो कुछ भी हुआ, उस पर पार्टी मंच के भीतर हर एक बिंदु पर विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

तिरहुत उम्मीदवार ने टाली प्रेस वार्ता

इधर, तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार अभिषेक झा ने फिलहाल चुनाव नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देने को टाल दिया है। सोशल मीडिया एक्स पर किए एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने मीडिया से बात करने की योजना बनाई थी, लेकिन पार्टी नेतृत्व और सरकार के शीर्ष लोगों से चर्चा के बाद उन्होंने इसे टालने का फैसला किया। अभिषेक झा ने लिखा कि मेरी बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय झा के साथ फोन पर लंबी बातचीत हुई। मैंने उनके सामने अपनी सारी बातें विस्तार से रखी हैं। चुनाव को लेकर 5 नवंबर को जदयू के प्रदेश कार्यालय में एक बड़ी समीक्षा बैठक बुलाई गई है। मैं अपनी पार्टी और अपने नेता के सामने पूरी स्पष्टता के साथ अपनी बात रखूंगा। अब मीडिया से कोई भी बातचीत 5 नवंबर के बाद ही होगी।

भाजपा के रहमोकरम पर जदयू : राजद

इसबीच एनडीए में इस टकराव पर मुख्य विपक्षी दल राजद ने तंज कसते हुए जदयू पर निशाना साधा है। तेजस्वी की पार्टी आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि कभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा को आंख दिखाने वाली जदयू आज पूरी तरह असहाय हो चुकी है। शक्ति यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब भाजपा चुनाव में आपके अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ अंदरखाने बैटिंग कर रही थी, तब आपको इसका भान नहीं हुआ? अब जब दोनों जीते हुए निर्दलीयों को पार्टी में शामिल कर भाजपा ने आपको खुला ठेंगा दिखा दिया, तो इतना दर्द क्यों हो रहा है? जदयू नेता यह समझ लें कि भाजपा अब आपकी कृपा पर नहीं चल रही, बल्कि जदयू का वजूद भाजपा के रहमो-करम और टुकड़ों पर टिका है। जो लोग कभी दूसरों को अपनी उंगलियों पर नचाते थे, आज उन्हें खुद भाजपा के इशारों पर नाचना पड़ रहा है। नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं और पार्टी में बाहर से आए लोग कुंडली मारकर बैठ चुके हैं।

- Advertisement -
TAGGED: BJP, JDU, mlc, NDA, RJD, तंज, निर्दलीय, बवाल, सवाल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

स्वर्गीय मां की याद में पूर्व श्रम राज्य मंत्री ने आरंभ किया सौ बच्चों की नि: शुल्क पठन-पाठन के साथ आवासीय सुख सुविधा 
बिहारी समाज
श्रोत्रिय ब्राह्मण महासम्मेलन संपन्न, विवाह की जटिलताएं दूर करने और गरीब परिवारों की मदद का लिया संकल्प
बिहारी समाज
CJP, ट्रेनें, रद, पटना, दिल्ली, प्रोटेस्ट, राजधानी-मगध, एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, तेजस
शेखपुरा-नवादा से दिल्ली का सफर हुआ आसान
बिहारी समाज
दीपावली पर आग से निबटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

स्वर्गीय मां की याद में पूर्व श्रम राज्य मंत्री ने आरंभ किया सौ बच्चों की नि: शुल्क पठन-पाठन के साथ आवासीय सुख सुविधा 
बिहारी समाज
श्रोत्रिय ब्राह्मण महासम्मेलन संपन्न, विवाह की जटिलताएं दूर करने और गरीब परिवारों की मदद का लिया संकल्प
बिहारी समाज
CJP, ट्रेनें, रद, पटना, दिल्ली, प्रोटेस्ट, राजधानी-मगध, एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, तेजस
शेखपुरा-नवादा से दिल्ली का सफर हुआ आसान
बिहारी समाज
दीपावली पर आग से निबटने को अग्निशमन विभाग अलर्ट
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
गैस, पाइपलाइन, फटा, मुजफ्फरपुर, धमाका, पांच, मौत
दुर्घटना

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन फटने से भीषण धमाका, 5 की मौत…कई घायल

मुजफ्फरपुर के गोबरसही इलाके में गैस अंडरग्राउंड गैस पाइपलाइन फटने से भीषण…

By Amit Dubey
सम्राट, फ्री, बिजली, CM, छोड़ें, आयकर, दाता, राजद, खजाना खाली
देश-विदेश

CM ने की संपन्न लोगों से 125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने की अपील, राजद ने कहा…खजाना खाली

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के संपन्न और आयकर देने वाले लोगों…

By Amit Dubey
रोहिणी, तेजस्वी, प्रशांत किशोर, NDA, पस्त, RJD
देश-विदेश

तेजस्वी + प्रशांत किशोर = NDA पस्त, लालू की बेटी ने RJD को दिया जीत का फॉर्मूला

बिहार में विधान परिषद चुनाव नतीजों के बाद बिहार की राजनीति में…

By Amit Dubey
ललन सिंह, मोकामा, अनंत, ससुप्रीम कोर्ट, दलील, बिहार, सरकार, फंसे अनंत, छोटे सरकार, दुलारचंद, हत्याकांडम्राट चौ., प्रचार
अपराध

बिहार सरकार की सुप्रीम कोर्ट में ये दलीलें, और फंस गए ‘छोटे सरकार’…

जदयू से निष्कासित मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?