By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

लंबित ई-चालान और जुर्माना नहीं भरा तो जब्त होगी गाड़ी

Swatva
Last updated: November 1, 2026 8:24 pm
By Swatva 1 View
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिले में ट्रैफिक नियम तोड़कर चालान नहीं भरने वाले वाहन मालिकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और एसटीसी के पत्र के आधार पर परिवहन विभाग ने अब बेहद सख्त रुख अपना लिया है। विभाग ने अब लंबे समय से ई-चालान और जुर्माने की राशि का बकाया रखने वाले वाहनों को जब्त किए जाएंगे। ऐसे वाहनों की परिवहन से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाओं को रोक दिया जाएगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 तक वर्ष 2021 से लंबित चालानों की संख्या 12,722 थी। इन पर कुल 10 करोड़ 16 लाख 99 हजार 133 रुपये का जुर्माना बकाया था। वहीं, वर्ष 2026 में उस समय तक लंबित चालानों की संख्या 5,673 दर्ज की गई थी। इन पर 4 करोड़ 70 लाख 20 हजार 523 रुपये की राशि बकाया थी। आंकड़े बताते हैं कि चालान की राशि जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों की संख्या काफी अधिक है।

राज्य परिवहन आयुक्त की ओर से डीएम, एसपी और जिला परिवहन पदाधिकारी को भेजे गये पत्र में बकाया चालान वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। इसके तहत सबसे पहले ऐसे वाहनों से जुड़ी सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन सिस्टम पर रोका जाएगा। इसमें रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) का नवीकरण, RC की दूसरी प्रति जारी करना, वाहन मालिक के पते में बदलाव और फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा वाहन का स्वामित्व हस्तांतरित करने और प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी बाधित की जा सकती है।

निर्देश के अनुसार, बकाया चालान वाले वाहनों को वाहन सॉफ्टवेयर पर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। ऐसे वाहनों की रैंडम जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि किसी वाहन का पुराना चालान लंबित पाया जाता है, तो उसे जब्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने का प्रावधान किया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में राज्य परिवहन आयुक्त से दिशा-निर्देश मिले हैं। इसके तहत बकाया चालान वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। रैंडम जांच के दौरान ऐसे वाहन मिलने पर उन्हें जब्त किया जाएगा।

- Advertisement -

इधर, जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में नवादा शहरी क्षेत्र सहित धर्मशीला मोड़, एनएच-20 और रजौली चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया समेत कुल 81 वाहनों का चालान काटा गया। इन पर कुल 7 लाख 47 हजार 764 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच में हेलमेट नहीं पहनने, ड्राइविंग लाइसेंस और सीट बेल्ट समेत जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आयीं।

जांच अभियान के दौरान एक स्कूल बस पर 71 हजार 64 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि बस का टैक्स फेल पाया गया था। इसके अलावा प्रदूषण प्रमाण पत्र और ड्राइविंग रेगुलेशन एक्ट से जुड़े नियमों के उल्लंघन को लेकर भी कार्रवाई की गई। अगर आपके वाहन पर पुराना ई-चालान बकाया है, तो उसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। चालान की राशि जमा नहीं करने पर वाहन की सरकारी सेवाएं रुकने के साथ जांच के दौरान गाड़ी जब्त होने की आशंका है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज, लंबित ई-चालान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बेमौसम का असर कुम्हारों की चाक पर
बिहारी समाज
थानों में किया जा रहा गुंडा परेड का आयोजन, सूचिबद्ध लोग लगा रहे हाजिरी 
बिहारी समाज
पूर्व राज्य मंत्री को मातृ शोक, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब 
बिहारी समाज
बस से कुचलकर‌ मजदूर‌ की मौत, पथ जाम
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बेमौसम का असर कुम्हारों की चाक पर
बिहारी समाज
थानों में किया जा रहा गुंडा परेड का आयोजन, सूचिबद्ध लोग लगा रहे हाजिरी 
बिहारी समाज
पूर्व राज्य मंत्री को मातृ शोक, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब 
बिहारी समाज
बस से कुचलकर‌ मजदूर‌ की मौत, पथ जाम
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बेमौसम का असर कुम्हारों की चाक पर

नवादा : जिले में बेमौसम बरसात का असर किसान आम आदमी के बाद…

By Swatva
बिहारी समाज

थानों में किया जा रहा गुंडा परेड का आयोजन, सूचिबद्ध लोग लगा रहे हाजिरी 

नवादा : जिले में आगामी पर्व त्यौहार को देखते हुए थानों में सूचिबद्ध…

By Swatva
बिहारी समाज

पूर्व राज्य मंत्री को मातृ शोक, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब 

नवादा : जिले के पूर्व राज्य मंत्री राजवल्लभ यादव की माता ललीता देवी…

By Swatva
बिहारी समाज

बस से कुचलकर‌ मजदूर‌ की मौत, पथ जाम

नवादा : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नहर के पास तेज रफ्तार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?