नवादा : जिले के पूर्व राज्य मंत्री राजवल्लभ यादव की माता ललीता देवी का निधन हो गया। सौ वर्षीय मृतका पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रही थी। शनिवार देर शाम अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही राजनीति जगत में शोक छा गया। शोक संवेदनाओं का तांता लग गया।

पूर्व जिला पार्षद सह चक्रपाणि फ्यूल एजेंसी संचालक जिला पेट्रोलियम संघ के अध्यक्ष मथुरा यादव, हसुआ विधायक अनिल सिंह, वारिसलीगंज पूर्व विधायक अरुणा देवी, भाजपा नेता डॉ विजय कुमार सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, जदयू नेता दीपक कुमार मुन्ना, पूर्व विधायक प्रकाश वीर, राजद पूर्व जिलाध्यक्ष उदय यादव, राजकुमार यादव, मेराज खां, पांती पैक्स अध्यक्ष विजय यादव, बलिया बुजुर्ग पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजीव बावी, नन्द किशोर यादव, शंभु विश्वकर्मा, नन्द किशोर वाजपेयी समेत हजारों लोगों ने मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों की प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
रविवार को अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव, विधायक विभाग देवी, विधान पार्षद अशोक यादव समेत हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा तथा बाजे गाजे के साथ नीकाली गयी शव यात्रा में भाग लेकर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
भईया जी की रिपोर्ट

