नवादा : जिला नियोजन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा दिनांक 28.10.2026 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई), नवादा के प्रांगण में रिषभ ऑटोमोबाइल प्रा. लि., नवादा के द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव (महिला एवं पुरुष) के 15 रिक्त पद अधिसूचित किए गए हैं। इसके लिए योग्यता ग्रेजुएशन अनिवार्य है। वेतन ₹10,000 से ₹12,000 के साथ इंसेंटिव, ईपीएफ एवं ईएसआईसी की सुविधा मिलेगी। उम्र 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए बाइक होना अनिवार्य है। कार्यस्थल नवादा है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं आईडी कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई), नवादा के प्रांगण में आकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा। जो अभ्यर्थी रोजगार सेतु पोर्टल, बिहार एवं एनसीएस पोर्टल पर निबंधित हैं।
वही अभ्यर्थी रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो अभ्यर्थी निबंधित नहीं हैं, वे रोजगार सेतु पोर्टल, बिहार एवं एनसीएस पोर्टल पर अपना निबंधन स्वयं या जिला नियोजनालय, नवादा में कराकर भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। नियोजन की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा।
भईया जी की रिपोर्ट