By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

समस्तीपुर में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, लूट का किया था विरोध

Amit Dubey
Last updated: October 27, 2026 12:37 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
3 Min Read
आभूषण, कारोबारी, हत्या, लूट, समस्तीपुर, दलसिंहसराय
SHARE

समस्तीपुर के दलसिंहसराय में बाइक सवार बदमाशों ने एक आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव की है। मृतक की पहचान पगड़ा गांव के रहने वाले स्वर्णाभूषण कारोबारी राजकुमार पोद्दार के बेटे राकेश कुमार पोद्दार के रूप में हुई है। वह काली चौक के पास सोने-चांदी की आभूषण दुकान चलाते थे। बीती देर रात हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हत्या की वजह तलाशी जा रही है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की आधी रात के करीब राकेश कुमार पोद्दार अपनी दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान पगड़ा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया और गोली मार दी।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की, इसके बाद लूटपाट की कोशिश की गई। राकेश ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से राकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की। सूचना मिलते ही जिले में पहली बार ग्रामीण एसपी के पद पर तैनात हुए मुकुल रंजन भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है और शीघ्र ही हत्यारों को दबोच लिया जाएगा।

ग्रामीण एसपी के मुताबिक हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों से पूछताछ की गई है और इस वारदात की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। घटनास्थल पर एफएसएल और डीआईयू की टेक्निकल टीम को भी लगाया गया है। पुलिस वारदात से जुड़े सबूत जुटाने के साथ ही फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी भी शुरू कर चुकी है। इधर इस हत्याकांड के बाद स्वर्ण व्यवसायी संघ में भारी नाराजगी है। संघ ने पुलिस की कार्यशैली और जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। वहीं, राकेश की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में तनाव को देखते हुए ग्रामीण एसपी ने जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती करने की बात कही है।

TAGGED: आभूषण, कारोबारी, दलसिंहसराय, लूट, समस्तीपुर, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रीमियर लीग में 13 साल के सुधांशु का कमाल, 6 रन देकर झटके 5 विकेट
बिहारी समाज
दो दिवसीय मड़ही पूजा का आगाज 28 से, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
बिहारी समाज
सऊदी अरब में हुए हमले में जिले के मोहम्मद अरमान आलम की मौत हो
बिहारी समाज
कौन है संतोष? शादी के बाद नौकरी छोड़ पैदल घूमने निकले, 12 ज्योतिर्लिंग समेत पूरा देश घूम लिया
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रीमियर लीग में 13 साल के सुधांशु का कमाल, 6 रन देकर झटके 5 विकेट
बिहारी समाज
दो दिवसीय मड़ही पूजा का आगाज 28 से, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
बिहारी समाज
सऊदी अरब में हुए हमले में जिले के मोहम्मद अरमान आलम की मौत हो
बिहारी समाज
कौन है संतोष? शादी के बाद नौकरी छोड़ पैदल घूमने निकले, 12 ज्योतिर्लिंग समेत पूरा देश घूम लिया
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

प्रीमियर लीग में 13 साल के सुधांशु का कमाल, 6 रन देकर झटके 5 विकेट

नवादा : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित नवादा प्रीमियर लीग…

By Swatva

दो दिवसीय मड़ही पूजा का आगाज 28 से, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

नवादा : जिले के वारिसलीगंज व कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के बाली व…

By Swatva

सऊदी अरब में हुए हमले में जिले के मोहम्मद अरमान आलम की मौत हो

नवादा : सऊदी अरब में हुए हमले में जिले के पकरीबरावां थाना…

By Swatva

कौन है संतोष? शादी के बाद नौकरी छोड़ पैदल घूमने निकले, 12 ज्योतिर्लिंग समेत पूरा देश घूम लिया

नवादा : सपने पूरे करने के लिए हौसले के साथ-साथ कई बार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?