पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की बीती रात कटिहार मे दुर्गा पूजा कार्यक्रम क दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह कटिहार के पोठिया में एक दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। बताया जाता है कि वहां मंच पर खड़े होकर जब वे भाषण दे रहे थे तब इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वह रेलिंग पकड़कर वहीं बैठ गए। यह देख आस-पास मौजूद लोगों ने उनको संभाला और उनके सिर पर पानी डाला और चेहर पर छींटे मारे। इसके बाद धीरे—धीरे पप्पू यादव की हालत सामान्य हो गई। इस पूरे वाकये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोग तरह—तरह के कमेंट कर रहे हैं।
यह पूरा वाक्या कटिहार के फलका प्रखंड के पोठिया स्थित एक मशहूर दुर्गा मंदिर का है। वहां पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सांसद पोठिया दुर्गा पूजा मेला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की फिर इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तभी श्रद्धालुओं और दर्शकों को संबोधित करने के दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें संभाल कर बैठाया। चेहरे पर पानी के छींटे मारे, कुछ देर बाद उनकी तबीयत में हल्का सुधार हुआ। साथ ही लोगों ने उनके जैकेट का बटन भी खोला जिसके कि उनकी हालत में सुधार हो सके। कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटी हुई थी, ऐसे में आशंका है कि गर्मी की वजह से उन्हें चक्कर आ गया हो।